भालूमाड़ा- एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत जमुना टाउनशिप में चल रहा है डिसेंट हाउसिंग के काम में भारी पैमाने पर अनियमितताएं देखी जा सकती है जब इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाती है तो कुछ अधिकारी भी कार्यवाही का आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं कमीशन के चक्कर में अधिकारीयो ने भी ठेकेदारो को खुला संरक्षण दे रखा है।
स्टीमेट से हटकर हो रहा काम- डिसेंट हाउसिंग के काम पर स्टीमेट में तथा वर्क ऑर्डर के हिसाब से जो टाइल्स,पाइप लगने हैं उन्हें ना लगा कर दूसरे टाइल्स, पाइप लगाए जा रहे हैं जिसको देखने वाला कोई नहीं है।ठेकेदारो को किसी प्रकार का भय नहीं है और वह स्टीमेट के विपरीत काम किए जा रहे हैं।
तो क्या ओवर सियार और ठेकेदार की मिलीभगत से हो रहा काम- एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत जमुना टाउनशिप में हो रहे डिसेंट हाउसिंग के काम में भारी गुणवत्ताहीन काम किया जा रहा है ओवर सियार आर के सिंह को इस मामले की जानकारी होने के बाद भी इस ओर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे ठेकेदारो के हौसले बुलंद है।और वो अपनी मनमानी से गुणवत्ताहीन काम किए जा रहे हैं।
उच्च अधिकारी को नहीं इसकी खबर- आए दिन डिसेंट हाउसिंग के काम में भ्रष्टाचार की खबरें प्रकाशित होती रहती हैं फिर भी सिविल विभाग के एसओ सिविल अरविंद कुमार द्वारा इन ठेकेदारों पर कोई कार्यवाही नही किये जाने से ठेकेदारों के और ओवर सियर के हौसले बुलंद रहे। और यह काम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
