अब देखना यह होगा भालूमाडा पुलिस पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाने में कितने दिन और लगाएगी पीड़ित महिला को कितने दिनों बाद एफ डी 6 लाख जुड़वा कर 4 लाख 50 हजार रुपये हड़पने वाले सूदखोर बैंक दलालों पर के कानून का डंडा चलता है इनके खिलाफ पुलिस द्वारा कितने दिनों बाद मामला दर्ज होता है या फिर या सूदखोर व बैंक दलाल पीड़ित महिला के पति शिवेंद्र भास्कर के बचत खाते से धोखाधड़ी कर हड़पने वाले व्यक्तियों पर मामला दर्ज करती है पुलिस या फिर सूदखोर व बैंक दलाल पीड़ित महिला सुशीला भास्कर व उसके पति से शिवेंद्र भास्कर से स्टांप पेपर शपथ पत्र समझोता नामा करा कर पुलिस पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास करेगी और पूरे मामले को रफू चक्कर करने में जुट जाएगी जांच अधिकारी के कार्यप्रणाली से साफ साफ पता चलता है कि पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाने में कितनी रुचि रखते हैं सूदखोर व बैंक दलालों पर मामला दर्ज करने के बजाय दस्तावेजों संपूर्ण उपलब्ध ना होने का बहाना बताकर सूदखोर व बैंक दलालों को ज्यादा वक्त दे कर पीड़ित महिला को समझौता कराने का समय पर समय दिया जा रहा है कुछ दिनों उपरांत जांच अधिकारी द्वारा राडा राडा आया जवाब यही होगा पीड़ित महिला द्वारा अपनी शिकायत वापस ले ली है अग्रिम कार्यवाही उक्त व्यक्तियों के खिलाफ नहीं चाहती है ऐसा पीड़ित महिला ने शपथ पत्र दिया गया है पीड़ित महिला को सूदखोर व बैंक दलालों दलालों द्वारा धोखाधड़ी करके हर दी गई रकम 4 लाख 50 हजार रुपए को वापस कर दिया गया है ऐसी बातें बताकर सत्य को कुचलने का काम आने वाले समय में भालूवाडा़ पुलिस द्वारा किया जाएगा ऐसा जन चर्चा का विषय आम जनता के बीच बना हुआ है यदि पुलिस अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से काम ना करें राजनेताओं इशारे पर धोखाधड़ी जैसे मामले को समझौता करा कर अपना कर्तव्य समझती है तो तो धन्य हैं ऐसे जांच अधिकारी और राजनेता जो गरीब को इंसाफ दिलाने के लिए ऐसे उपाय खोजते हैं बड़ी बड़ी बातें मंचों में अच्छी लगती है लेकिन सत्य तो यही है कि गरीबों के लिए कानून होता है पूजी पतियों के लिए सूदखोर हो बैंक दलालों व ऐसे राजनेताओं के लिए कानून नाम का डर नहीं होता है अपराध करने के बाद भी।
सूदखोर बैंक दलाल पीड़ित महिला को पैसा देकर मामले को जुटे रफा-दफा करने में
गरीब परिवार का एफडी का पैसा तुड़वा कर का मामा भंचा ने मिलकर किया था बंदरबांट ,राम चरण केवट बैक दलाल व सूदखोर के भाई बहन का भी नाम आया इस मामले पर
कोतमा/ पीड़ित महिला को पैसा दिलाने में पुलिस अब तक नाकाम नेता लगे सूदखोरों व बैंक दलालो को बचाने में रामचरण सूदखोर,बैंक दलाल व उसकी बहन का नाम आया सामने
भालूमाडा थाना अंतर्गत सुंदर नगरी निवासी सुशीला भास्कर पति शिवेंद्र भास्कर उर्फ मिट्टी द्वारा दिनांक 3/12/2018 को भालूमाडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि भारतीय स्टेट बैंक कोतमा कॉलरी भालूमाडा में उसके पति शिवेंद्र भास्कर को ले जा कर कृष्ण कुमार चतुर्वेदी उर्फ पिंटू पिता कामता चतुर्वेदी एवं रोशन वर्मा पिता शिवमोहन वर्मा द्वारा पति शिवेंद्र भास्कर की मानसिक स्तिथि ठीक न होने का फायदा उठाकर उसकी 6 लाख की एफ डी तोड़वाकर 4 लाख 50 हजार रुपये की हेराफेरी की गई ।
पुलिस कुम्भकरणीय नींद में - भालूमाड़ा पुलिस सूदखोरों व बैंक दलालों के नाम उजागर होने के बाद भी उक्त व्यक्तियों पर कार्यवाही करने में घबरा रही है बल्कि शिकायतकर्ता सुशीला भास्कर को आरोपियों से राजी बाजी कराने में भालूमाड़ा पुलिस जुटी हुई है आखिर इतनी मेहरबानी भालूमाडा पुलिस क्यो दिखा रही है
रोशन वर्मा ने बताया लिप्त व्यक्तियों के नाम- शिकायतकर्ता सुशीला भास्कर पति शिवेंद्र भास्कर कि एफ डी तोड़वाने में अहम भूमिका कृष्ण कुमार चतुर्वेदी उर्फ़ पिंटू पिता कामता चतुर्वेदी की है बताई गई। और साथ ही साथ इनके मामा सनत कुमार सूदखोर व बैंक दलाल की भूमिका एफ डी तोड़वाने में रही जो तत्काल चंद मिनटों में शिवेंद्र भास्कर को ले जाकर मामा भाचा ने बैंक अधिकारी से साठ गाठ कर के एफ डी 6 लाख की तोड़ा कर बचत खाता 31097455069 में पैसे को डलवा दिया गया।
इन लोगों ने भी लिए पैसे - रोशन वर्मा ने शपथ पत्र देकर बताया कि बैंक का एक अधिकारी 1 लाख रुपए लिया है एवं पिंटू का मामा सनत 1 लाख कृष्ण कुमार चतुर्वेदी उर्फ पिंटू द्वारा 50 हजार रुपए लिया गया है शिकायतकर्ता की एफ डी तोड़वाकर बचत खाते से पैसा निकाल लिए उक्त पैसे में इस तरह हेराफेरी की गई। रोशन वर्मा द्वारा बताया गया कि मुझे हमेशा बुलाकर रामचरण केवट,विनोद गुप्ता,छविलाल केवट,फुलमतिया केवट सभी पीली दफाई निवासी द्वारा मुझे और शिकायतकर्ता के पति शिवेन्द्र भास्कर जो मेरा दोस्त है उसे कोतमा कियोस्क बैंक ले जाकर शिवेंद्र भास्कर के बचत खाते से पैसे निकलवाने लिए भेजा जाता था।
नेता लगे बिना कार्यवाही मामले को निपटाने के जुगाड़ में - शिकायतकर्ता सुशीला भास्कर पति शिवेंद्र भास्कर थाने में जैसे ही शिकायत दर्ज कराती है वैसे ही सूदखोरो व बैंक दलालों को उक्त शिकायत की जानकारी लगती है आनन-फानन में सूदखोरो व बैंक दलाल अपने आकाओ के साथ मामला रफा-दफा करने में जूट जाते हैं मीडिया द्वारा प्रमुखता से धोखाधड़ी की खबर को प्रकाशित किया गया जिससे सूदखोर दलाल नेता पुलिस बौखला गए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला को 4 लाख 50 हजार देने के लिए बैंक दलाल सूदखोर राजी हो गए हैं और पीड़ित महिला से शिकायत वापस लेने एवं कोई कार्यवाही नहीं चाहती जैसा शपथ पत्र तैयार कराया गया है अगर उक्त व्यक्तियो ने सुशीला भास्कर पति शिवेन्द्र भास्कर के साथ धोखाधड़ी नहीं किए है तो फिर सूदखोर दलाल किस बात का पैसा वापस कर रहे है पीड़ित परिवार का पैसा वापस कर सूदखोर खुद ही अपने जाल में फसते नजर आ रहें हैं अब देखना यह है कि इतना कुछ उजागर होने के बाद भी भालूमाडा पुलिस कार्यवाही करती है या नही।
एसआई के बिगड़े बोल- जब इस मामले की जांच को लेकर भालूमाडा़ थाना में पदस्थ एसआई आस्तिक खान से बात की गई तो उन्होंने कहा मामले की जांच चल रही है चल रही है संपूर्ण दस्तावेज किओस्क बैंक और भारतीय स्टेट बैंक कोतमा कॉलरी से प्राप्त नहीं हुए हैं यदि जांच बहुत जल्दी कराने की चिंता है तो आप सब मीडिया कर्मी ही मामले की जांच कर ले।
कहना- तत्काल ही इस मामले में अनूपपुर एसपी को कार्यवाही करने का निर्देशित करता हूं ऐसे गंभीर मामलों पर कार्रवाई होनी चाहिए
आई पी कुलश्रेष्ठ
आईजी शहडोल(म०प्र०)
विनय उपाध्याय कोतमा
Mo.... 8827183161

