पुलिस प्रशासन व बैंक प्रबंधक, अधिकारी,मेहरबान बैंक दलालों पर तभी तो बेधड़क होकर करते हैं बैंक दलाली का व्यापार
भालूमाड़ा- कोयलांचल क्षेत्र के बैंक जमुना कोतमा,और कोतमा कालरी में ही आए दिन किसी के खाते से पैसे निकल जाना या फिर धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहते हैं यहां पर बैंक दलाल इतने सक्रिय है कि इनका जमा घाट बैंक में ही देखने को मिलता है यह पूरे दिन बैंक के इर्द-गिर्द ही घूमते रहते हैं। और अपने जाल में किसी ना किसी तरह से मासूम कालरी कर्मचारियों या आम जनता को फंसाकर उनसे पैसे ऐठ लेते है और कंगाल कर देते है।
बैंक मैनेजर को भी नहीं ध्यान- वैसे तो बैंक के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिसे बैंक मैनेजर साहब आसानी से अपने केबिन में बैंक के अंदर होने वाली गतिविधियों को देख सकते हैं लेकिन कुछ व्यक्ति बैंक के इर्द-गिर्द देखने को दिन भर मिल सकते हैं।बैंक मैनेजर साहब को ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि बैंक के अंदर होने वाली सारी गतिविधियों को बैंक मैनेजर साहब अपने केबिन में बैठकर आसानी से देख सकते हैं उन्हें इस बात पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है कि बैंक के अंदर या आसपास कौन व्यक्ति दिन भर डेरा जमाए रहते हैं।
बैंक मैनेजर बचा सकते है दलालो से-अगर साहब चाहे तो कालरी कर्मचारियों या फिर आम आदमी को इन दलालो के चंगुल से बचा सकते हैं। जिस व्यक्ति को कोई काम नहीं रहता और वह बैंक के इर्दगिर्द दिन भर बना रहता है अगर इस ओर गंम्भीरता पूर्वक ध्यान दिया जाए तो जरूर बैंक दलालो पर कार्यवाही के साथ-साथ,बहुत से लोगो की जिंदगी भर की जमा पूंजी भी बचाई जा सकती है।
कही दलालो से साँठ गाँठ तो नही बैंक अधिकारियों की- कोयलांचल क्षेत्र में दलालो का बोलबाला खूब चल रहा है किसी के साथ धोखा धड़ी या फिर किसी के बैंक खाते से पैसे निकल जाने की खबरे तो कोयलांचल क्षेत्र में आम बात हो गई है। इस तरह की धोखाधड़ी या फिर खातों से पैसे निकल जाना बिना किसी के साठ-गाँठ के आसान नहीं है।
