⚡ ब्रेकिंग News

कलेक्टर श्री ठाकुर ने आमाडाड़ खदान का किया निरीक्षण



सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक मुद्दों से हुए अवगत

अनूपपुर- कलेक्टर श्री चंद्रमोहन ठाकुर ने कोतमा में आमाडाड़ कोल माइंस का निरीक्षण किया। आपने एसईसीएल महाप्रबंधक संचालन श्री अजीत सिंह सोढ़ा से माइंस संचालन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की पूँछतांक्ष की। आपने सुरक्षा व्यवस्था एवं कोल परिवहन में निर्धारित मानको एवं प्रक्रियाओं का पालन करने के निर्देश दिए।उप क्षेत्रीय प्रबंधक आमाडाड़ खुली खदान श्री सत्यपाल सिंह भाटी ने कलेक्टर श्री ठाकुर को खदान संचालन की समस्त प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था से अवगत कराया।कलेक्टर ने एसईसीएल प्रबंधन से भूमि अधिग्रहण से जुड़े पुनर्वास विषयों पर चर्चा की। एसडीएम कोतमा श्री मिलिंद नाग़देवे ने श्री ठाकुर को भूमि अधिग्रहण से जुड़े विषयों से अवगत कराया।
     इस अवसर पर राजस्व एवं एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...