कोतमा- जब प्यार में धोखा मिलता है तब इंसान या तो पागल हो जाता है या फिर बड़ी वारदात को अंजाम दे देता है ऐसा ही ऐसी ही घटना अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत न्यू डोला का है जहां पर पहले तो एक महिला पिछले 5 वर्षों से साथ में रहती है इसके बाद एकाएक छोड़ कर दूसरे के साथ रहने लगती है लेकिन पहले साथी को यह सब बर्दाश्त नहीं होता और वह साथी हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे देता है !
28 दिसंबर 2018 को न्यू डोला कॉलरी तालाब में एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी जिसकी सूचना स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई की या लास पिंकी उर्फ गुड़िया कोल उम्र 32 वर्ष निवासी न्यू डोला का है जिसकी जांच रामनगर पुलिस ने जारी की और 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया !
रामनगर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका पिंकी कोल के गले में दाहिनी तरफ लंबी गहरी चोट होने से मौत हुई जिसकी जानकारी जुटाते हुए पुलिस के हाथ संदेही राजू कोल उम्र 32 वर्ष निवासी न्यू डोला के साथ मृतिका पिंकी उर्फ गुड़िया कोल को 27 दिसंबर 2018 को रात्रि 7:00 बजे अंतिम बार देखा गया था वहीं राजू कोल ने मृतिका पिंकी को रंभा पाल के घर के सामने शराब भी पिलाया था और संदेही सफेद शर्ट काला कपड़े का जैकेट काली टोपी नीला जींस पैंट पहने था स्थानीय लोगों के बताए अनुसार पुलिस ने और आगे की जांच में पाया कि राजू कोल ही इस हत्या का मास्टरमाइंड है !
राजू कोल भागने की फिराक में बिजुरी स्टेशन में था तभी रामनगर पुलिस ने धर दबोचा और कड़ाई से पूछताछ करने पर कुछ समय तक गुमराह करता रहा इसके बाद हत्या करना स्वीकार किया वहीं घटनास्थल से तलवार भी जप्त कर आया तथा अपने घटना के समय पहने हुए जूते नजदीक के झाड़ी जंगल से जप्त कराया तथा घटना के समय पहने हुए कपड़े जिनमें खून लगा था घर के पीछे आंगन में ले जाकर मिट्टी के तेल से आंगन में जला दिया पुलिस ने सभी को जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है !
