चोरी की गई सामग्री दो नग्न सोने की अंगूठी एवं तीन नग्न सोने की नाक की कील,1000 रुपये नगदी पुलिस ने किया आरोपी के घर से किया जप्त।
कोतमा- कोतमा थाना अंतर्गत लगातार चोरी होने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा था पुलिस लगातार रात्रि कालीन गस्त का कार सुचारू रूप से करने के बावजूद चोरी हो रही थी थाना प्रभारी आर .के.बैश नगर में हो रही चोरियों को रोकने का सार्थक प्रयास किया जा रहा था मुखबिर लगाकर चोरों व अपराधियों पर नजर रखी जा रही थी बारीकी से अंततः कोतमा पुलिस को चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल मिलना लगातार शुरू हो गया कई चोरियों का खुलासा कोतमा पुलिस द्वारा विगत महीनों में किया गया और और नगर में हो रही चोरियों पर कुछ हद तक अंकुश लगाने में पुलिस कामयाब कामयाब होती हुई नजर आ रही है और पुरानी चोरियों का खुलासा चोरों को धर पकड़ कर के किया जा रहा है दिनांक 10.6.2018 प्रमोद कुमार गुप्ता के घर पर चोरी एंव दिनांक 32.6.218 को सिरजुद्दीन के घरों पर लाख की चोरी करके हाथ साफ कर दिया गया था शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 209/2018 एंव 230/2018 दोनों मामले पर पंजीबद्ध किया था कोतमा पुलिस को पहले ही इन चोरियों का खुलासा कर दिया था चोरी के मुख्य आरोपी राजा, पप्पू को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की गई थी इन दोनों आरोपियों द्वारा प्रमोद गुप्ता एव सिरजुद्दीन के घरों पर चोरी करना कबूल आ गया और चोरी की वारदात करने में कौन-कौन व्यक्ति शामिल थे उन नामों का भी खुलासा किया गया जिसमें पप्पू उर्फ जाविद खान निवासी गोविंदा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 12 आरोपी फरार था पकड़े गए दोनों आरोपियों से सोने चांदी और नगदी पैसे बरामद किए गए थे और दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था इसी दो मामलों एक आरोपी व्यक्ति पप्पू उर्फ जाविद खान निवासी गोविंदा कॉलोनी गणेश नगर का नाम चोरी करने के मामले पर आया था काफी वक्त से अरोपी पप्पू उर्फ जाविद खान निवासी गोविंदा फरार था पुलिस लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी, छापेमारी कार्यवाही अन्य जगहों पर की जा रही थी किंतु आरोपी पुलिस से कोसों दूर था। दिनांक 30.12.2018 को मुखबिर की सूचना मिलने पर कोतमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में जांच अधिकारी अरविंद दुबे आरक्षक शालिनी दुबे ,अजय शर्मा टीम गठित कर उसके घर गणेश नगर पर दबिश दी गई जहां आरोपी को गिरफ्तार किया गया और आरोपी के घर से दो सोने की अंगूठी लगभग कीमती 18 से 20,000 रुपए ,तीन नग नाक की कील , ₹1000 नगद आरोपी के घर से जप्त किए गए आरोपी से पूछताछ करने के उपरांत पप्पू जाविद खान को आरोपी को जेल भेज दिया।
