⚡ ब्रेकिंग News

लोगों को ठंड से बचाने चौराहों पर नपा ने जलाए अलाव




बिजुरी- पिछले दिनों से कड़ाके की ठंड तथा शीतलहर ने लोगों को परेशान कर रखा हुआ है। इसे नपाध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह  ने गंभीरता से लेते हुए नगर के हर चौराहे पर अलााावा की व्यवस्था की।
पिछले दिनों से कड़ाके की ठंड तथा शीतलहर ने लोगों को परेशान कर रखा हुआ है। इसे नपाध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए  नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके चलते फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के लिए छत  की व्यवस्था करने के साथ ही नगर के चौराहों पर नगर पालिका ने अलाव जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था भी की जा रही है।
नपाध्यक्ष ने तेज ठंड व शीतलहर को देखते हुए फुटपाथ व खुले आसमान के नीचे सोने वालों की चिंता की है। शनिवार को रात 10 बजे नपा कर्मचारियों  को नगर में खुले स्थानों पर सोने वालों को तलाश करने के लिए भ्रमण करने के निर्देश दिए थे। नपा सीएमओ  ने ऐसे आधा दर्जन लोगों के लिए रेन बसेरा खुलवाकर उसमें ठहराया गया था। वहीं रविवार रात को भी कड़ाके की ठंड के साथ तेज ठंडी हवाएं चल रही थीं। इसे देखते हुए नगर पालिका ने नगर के एक दर्जन चाैराहों पर जलाऊ लकड़ी की व्यवस्था कराई गई। जिन स्थानों पर लकड़ी डलवाई गई थी वहां पर अलाव जलाए जा रहे हैं।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...