⚡ ब्रेकिंग News

जोहिला नदी में मिले शव का पुलिस ने किया खुलासा


पत्नी के साथ ज्यादती के प्रयास पर दोनो ने मिल की थी हत्या, दोनो आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर- थाना राजेन्द्रग्राम अंतर्गत जोहिला नदी के घाट में 1 जनवरी की दोपहर शव मिलने के मामले में राजेन्द्रग्राम पुलिस ने 3 जनवरी को दो आरोपियों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या के कारणों का खुलासा किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 3 जनवरी गुरूवार को दोनो आरोपियों से की गई पूछताछ पर उन्होने बताया कि उसके 35 वर्षीय पत्नी के साथ ज्यादती करने का प्रयास तथा पत्नी द्वारा हल्ला मचाने पर दूसरे कमरे से मौके पर पहुंचे 38 वर्षीय फूल सिंह द्वारा पिटाई कर उसे बेहोश करने और पत्नी के साथ मिलकर पेट्रोल डालकर उसे जलाकर पकडो में छिपाकर घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर जोहिला नदीघाट के तीन धार टीला पर दफन करने की बात कही गई। पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया है। थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम खेम सिंह पेंद्रों के अनुसार घटना 4 दिसम्बर की रात की है, जब शाम 7 बजे नत्थू यादव पिता छोटई यादव निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर अपने दोस्त फूल सिंह के यहां पहुंचा था। जहां घर के सदस्यों के साथ नत्थू यादव ने भी खाना खाने के उपरांत फूल सिंह के साथ परछी में सोने चला गया। इसी दौरान रात लगभग 10 से 11 बजे फूल सिंह की पत्नी सुमिरा बाई के कक्ष से चीख की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे फूल सिंह ने अपनी पत्नी के साथ नत्थू द्वारा ज्यादती करने का प्रयास पाया, फूल सिंह ने उसे पत्नी से दूर हटाते हुए उसकी हाथों पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान उसका सिर दीवाल से भी टकराते हुए जमीन पर पटक दिया। सिर में चोट लगने के कारण नत्थू यादव बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। तभी फूल सिंह उसे मरा समझकर आरोप से बचने पेट्रोल डालकर जला दिया।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...