⚡ ब्रेकिंग News

भालूमाड़ा में एक शाम देश के नाम का आयोजन



भालूमाड़ा-अनूपपुर जिले के पसान नगर पालिका अंतर्गत भालूमाड़ा में प्रदेश युवा सेना के द्वारा एक शाम देश के नाम कार्यक्रम शहीदों को याद करने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया। जिसमें भारत माता की जय,वंदे मातरम,जय जवान जय किसान के जोरदार नारे लगाए गए साथ ही कई कलाकारों ने देशगीत एव झांकी के माध्यम से देश के जवानों को पूरे भालूमाड़ा नगर ने याद किया।-प्रदेश युवा सेना ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके नौजवानों को आमन्त्रित किया । इस दौरान नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष पति राजू गुप्ता,विमल त्रिपाठी,बिहारीलाल पांडे,अमित सिंह,राजकमल तिवारी, प्रदीप उपाध्याय,मानवेन्द्र मिश्रा,पंकज पांडे, अरविंद मिश्रा एवं प्रदेश युवा सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे।प्रदेश युवा सेना ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगो को धन्यवाद दिया।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...