⚡ ब्रेकिंग News

उमेश मिश्रा निकला ठगी का मास्टरमाइंड



उमेश मिश्रा निगवानी ने ट्रैक्टर शो रूम मालिक से 23 लाख रुपए की ठगी व धोखाधड़ी


कई लोगों के साथ उमेश मिश्रा निगवानी ने धोखाधड़ी व ठगी करके हड़पे पचासों लाख रुपए

पैसे व ऊंची पहुंच के कारण उमेश मिश्रा पर कार्यवाही करने से कतराती है पुलिस, एक वर्ष के बाद भी शिकायत पर नहीं हुई कार्यवाही,न्याय पाने के लिए भटक रहा है पीड़ित पुलिस मामले में कर रखी है मौन धारण

कोतमा- फर्जीवाड़े  के मामले तो अक्सर लोग सुना करते होंगे लेकिन मैनेजर बनकर 23 लाख रुपए फर्जी व धोखा धड़ी कर के कमला मोटर्स अमन ट्रैक्टर दुकान संचालक मालिक सब डीलर का कार्य कोतमा बुढ़नपुर रोड से दुकान पर मैनेजर के पद पर पदस्थ रह कर उमेश मिश्रा पिता रामचरण गौतम निवासी निगवानी लालपुर द्वारा 23 लाख रुपए मालिक को धोखा धड़ी कर के ठगी की गई। लालजी साहू पिता प्रेम लाल साहू निवासी ग्राम पकरिया श्रमिक नगर थाना कोतमा द्वारा बिजुरी एवं कोतमा थाने में कई बार लिखित शिकायत करके उसके साथ किए गए धोखाधड़ी के मामले में शिकायत उमेश मिश्रा निवासी निगवानी के विरुद्ध की गई किंतु जांच कूड़े कचरे के ढेर पर ही फाइलों में शोभा बना कर रख दी गई किंतु शिकायतकर्ता को आज तक इंसाफ ना मिल सका पीड़ित लाल जी साहू द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को भी लिखित शिकायत 26/12/2017 को की गई।किन्तु उमेश मिश्रा की ऊंची पहुंच के कारण आज तक मामले की जांच न हो सकी जिससे शिकायतकर्ता का भरोसा पुलिस प्रशासन के ऊपर से उठता जा रहा है।

यह है मामला- शकुंतला साहू पति लालजी साहू ग्राम पकरिया श्रमिक नगर थाना कोतमा निवासी है जिसने बताया कि कई बार बिजुरी,कोतमा,एसडीओपी कोतमा एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के कार्यालय में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि मेरे दो बेटे द्वारा और मैनेजर के पद में उमेश मिश्रा पिता रामचरण गौतम ग्राम निगवानी लालपुर के द्वारा अक्टूबर नवरात्रि के पहले कमला मोटर्स अमन ट्रैक्टर्स में काम किया जाता रहा हमारे यहां करीब निरंतर 2 वर्ष से मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे थे मैनेजर के द्वारा लगभग 23 लाख रुपए करने के बाद खुलेआम कहता घूम रहा है और कहता है कि दुनिया की कोई ताकत मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती थाने में जितनी शिकायत करनी है कर के देख लो स्वयं शिकायत कर कर के थक जाओगे किन्तु मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाओगे और फोन से यह कहता है तुम्हारे बेटो व पति को जान गवानी पड़ेगी यदि ऐसे ही शिकायत थानों में करती रही तो।

कई ग्राहकों के साथ किया पैसों की ठगी- शिव मंगल केवट पिता सेमलाल केवट निवासी जमुनिया टोला कोरया तहसील कोतमा थाना बिजुरी निवासी दिनांक 21/05/2017 को कोतमा अमन ट्रैक्टर्स कमला मोटर्स सब डीलर लाल जी साहू के शोरूम में कृषि कार्य के लिए महिंद्र ट्रैक्टर ट्राली कल्टीवेटर कीमत ₹ ₹7850000 अमन मोटर पार्ट्स के  मैनेजर उमेश मिश्रा पिता रामचरण गौतम निवासी लालपुर निगवानी के खिलाफ लिखित शिकायत की गई।जिसमे बताया गया कि उमेश मिश्रा को मैंने अपने  सेंट्रल बैंक के खाता क्रमांक 2165539596 से उमेश मिश्रा के खाता क्रमांक 03166 694 362 में ₹200000 और आनंद तिवारी के खाता क्रमांक 02977196247 में ₹550000 जमा किया एवं ₹45000 नगद उमेश मिश्रा के हाथों में दिया गाड़ी खरीदने के 5 माह बाद भी शिकायतकर्ता शिवमंगल केवट  (ट्रैक्टर ग्राहक) को किसी प्रकार से कोई भी दस्तावेज नहीं दिया गया शिकायतकर्ता कोतमा शोरूम कमला मोटर अमन ट्रैक्टर में जाकर गाड़ी का दस्तावेज मांगे जाने पर उमेश मिश्रा के द्वारा कोई भी पैसा अमन ट्रैक्टर्स शोरूम मालिक को नहीं दिया गया ऐसा ट्रैक्टर शोरूम मालिक द्वारा बताया गया शोरूम मालिक ग्राहक शिवमंगल केवट से ट्रैक्टर का पैसा मांगा गया तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा पूर्व में ही शोरूम मैनेजर उमेश मिश्रा को पैसे दे दिए हैं शोरूम मालिक लालजी साहू द्वारा बताया गया कि आपका पैसा यहां नहीं जमा है। जब मुझे पता चला उमेश मिश्रा द्वारा मेरे साथ बहुत बड़ी धोखाधड़ी व ठगी करके पैसा गाड़ी का हड़प लिया गया और दोबारा शोरूम मालिक लालजी साहू द्वारा दोबारा पैसा जमा करने को कहां जा रहा जिससे शिकायतकर्ता अचंभित रह गया और उमेश मिश्रा को अपना दिया हुआ पैसा मांगने पर धमकी दिए जाने से डरा एवं सहमा हुआ नजर आ रहा है। इस ठगी की शिकायत शिवमंगल केवट द्वारा दिनांक 29 10 2017 को बिजुरी थाने में की गई जिस पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

कहना है- शिकायत लालजी साहू द्वारा की गई है शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के बयान लिए गए हैं जांच की जा रही है।

एस. एन. प्रसाद
एस डी ओ पी, कोतमा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...