भालूमाड़ा/कोतमा-जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये। पुलवामा आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले 40 शहीदो को कोतमा एवं भालूमाड़ा नगर के सर्वदलीय समाजसेवी मंच द्वारा कोतमा में गांधी चौक एवं भालूमाड़ा में मजदूर चौक में आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। देश मे सैनिको पर हुए इतने बड़े हमले पर पूरा कोतमा नगर एवं भालूमाड़ा नगर दुखित है।नगर के सभी व्यापारी बंधुओं व समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों द्वारा एक सामूहिक सभा का आयोजन किया गया व शहीदों के तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि देकर दो मिनट का मौन रखकर नम आंखों से श्रदांजलि दी गयी उसके पश्चात नगर में मोमबत्ती जलाकर कैंडल मार्च निकाला गया । लोगों ने बारी बारी से नम आंखों से श्रधंजलि दी।दुख की इस घड़ी में पूरे नगर की सहानुभूति शहीदों के परिवार के साथ है।