⚡ ब्रेकिंग News

ताम्रकार समाज ने पटवारी के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन


कोतमा- नगर के व्यापारी ताम्रकार समाज द्वारा कोतमा एस डी एम को पटवारी अशोक सोनी के विरुद्ध विभागीय जांच कराए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा व्यापारियों ने बताया कि 24 जनवरी को समाज के वरिष्ठ सदस्य अनिरुद्ध ताम्रकार के ऊपर पटवारी अशोक सोनी द्वारा जमीनी विवाद करते हुए प्राण घात हमला किया गया था ताम्रकार बंधुओं ने बताया कि हम अपनी आराजी खसरा नं 312/1 पर निमार्ण कार्य कर रहे थे जिस पर पटवारी अशोक सोनी आकर निर्माण कार्य बंद कराते हुए मारपीट करने लगा जबकि उक्त भूमि खसरा नं 312/1 का श्रीमाकंन 2017 में अनूपपुर   एस एल आर द्वारा किया गया है उसके बाद ही निर्माण कार्य कर रहे थे लेकिन अशोक विवाद करने पर उतारू है जबकि अनिरूद्ध ताम्रकार द्वारा अशोक सोनी को कहा गया कि आप भी श्रीमाकंन करा लो तो अशोक सोनी आग बबूला होते हुए अपने भाईयों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा जिससे ताम्रकार समाज में काफी नाराजगी है कि एक जिम्मेदार शासकीय कर्मचारी जो पटवारी के पद पर पदस्थ है जिसके द्वारा  इस तरह की शर्मनाक हरकत नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों से किया गया ताम्रकार समाज के लोगों ने कोतमा एस डी एम को ज्ञापन  सौंपते हुए कार्यवाही करने की मांग की है अब देखना यह है कि विभाग दोषी व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्यवाही करता है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...