जब कोतमा एस डी एम ही तानाशाही रवैया अपनाते है तो अन्य राजस्व अधिकारी पटवारी,उनसे पीछे भला क्यों रहे,गरीबो पीडितो की शिकायतों व प्रकरण पर डुल मूल रवैया चल रहा हो तो समय पर न्याय कैसे सम्भव
कोतमा/ कोतमा तहसील अंतर्गत राजनगर बनगवां थाना रामनगर निवासी पारथ पटेल पिता पूनीराम पटेल उम्र 40 वर्ष द्वारा शपथ पत्र देकर पटवारी अशोक केवट पर संगीन आरोप लगाया गया।शपथकर्ता पा रथ पटेल द्वारा बताया गया कि दिनांक 18/09/2018 को अपने स्वयं का जाति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा को लोकसेवा गरंटी कोतमा को आवेदन दिया लोकसेवा कोतमा पत्र क्र. Rs/461/0106/598/2018 है आवेदन देने के उपरांत शपथकर्ता से हल्का पटवारी अशोक केवट हल्का राजनगर रा.नि.मं. बिजुरी नायाब तहसीलदार बिजुरी जिला अनूपपुर द्वारा शपथ कर्ता से 7 जनवरी 2019 को हल्का पटवारी अशोक केवट द्वारा पटवारी प्रतिवेदन एवं से जरा प्रमाण पत्र में प्रतिवेदन हेतु 5000 रुपये रिश्वत के तौर पर मांगा गया और शपथकर्ता द्वारा 5000 रुपये हल्का पटवारी अशोक केवट को दिया गया पैसे देने के उपरांत भी पारथ पटेल का जाति प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बनाया गया बार बार पटवारी अशोक केवट के घर जा जा कर थक गया लेकिन पटवारी द्वारा एक बार पुनः यह बोला गया कि 15000 रुपये और दे दो तुम्हरा जाति प्रमाण पत्र व सेजरा को प्रमाणित करके दे दूंगा जब प्रार्थी द्वारा बोला गया पहले ही मैंने आपके कहने पर 5000 रुपये आपको दे चुका हूं आपके द्वारा बोला गया था कि आपका काम हो जाएगा इसके बाद आप पुनः 15000 रुपये मुझ गरीब से मांग रहे है जो कि मेरे पास नहीं है तब उनके द्वारा फिर बोला गया कि आपका जाति प्रमाण पत्र एवं सेजरा को प्रमाणित मैं नही करूँगा विवश होकर इधर उधर से कर्जे लेकर 15000 रुपये एकत्रित करके पुनः अशोक केवट पटवारी को विजय यादव के समक्ष पैसा दिया गया।कुल राशि 20000 रुपये प्रार्थी द्वारा अभी तक दी जा चुकी है किंतु पटवारी द्वारा आये दिन नए नए तरकीब बताकर टाल मटोल करता है।पटवारी द्वारा पहले बोला गया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा की जरिये लोक सेवा गारंटी आवेदन किया था लोकसेवा कोतमा प्रकरण क्रमांक RS/461/0106/5098/2018 निरस्त हो गया है आप एक बार पुनः आवेदन भर कर मुझे दे दे।मैं आपका जाति प्रमाणपत्र व सेजरा प्रमाणित कर दूंगा आवेदनकर्ता पारथ पटेल द्वारा पुनः आवेदन भर कर जब लोकसेवा केंद्र में भरने जाता है तो पटवारी हल्का अशोक केवट द्वारा यह बोला जाता है कि आवेदन लोकसेवा में न देकर मेरे हाथों में दे दो आपका काम हो जाएगा आवेदनकर्ता ने एक बार फिर जाति प्रमाणपत्र एवं सेजरा को प्रमाणित करने हेतु पटवारी अशोक केवट को अपना आवेदन दिया इसके बावजूद आज तक शपथ कर्ता पारथ पटेल का जाति प्रमाणपत्र एवं सेजरा को प्रमाणित नहीं किया गया।विवश होकर अब पटवारी के कार्यालय के चक्कर गरीब लगा रहा है कि आज बिना रिश्वत लिए बिना कोई काम नहीं होता अब तो हद ही हो गयी रिश्वत लेने के बाद भी गरीब को अपने जाति प्रमाणपत्र और सेजरा प्रमाणित करवाने हेतु पटवारी के आगे पीछे घूमना पड़ रहा है। पैरों की चप्पल खींच गए लेकिन पटवारी को सही राजस्व कार्य हेतु जाति प्रमाण पत्र एवं से जरा के लिए भड़काया जा रहा है।
*एसडीएम का तानाशाही रवैया*-
गंभीर मामलों को लेकर कोतमा एसडीएम मिलिंद नागदेवे से चर्चा करने का प्रयास किया जाता है तो अक्सर साहब तानाशाही रवैया अपनाते हुए मीडिया कर्मियों को ही नसीहत देने लगते हैं और यदि गंभीर मामलों पर चर्चा करने का प्रयास फोन के माध्यम से किया जाता है तो साहब बिना पूरी बात जाने सुने ही फोन काट देते है जब ऐसा रवैया अनुविभागीय अधिकारी कोतमा का मीडिया कर्मियों के साथ है तो आम जनता के साथ कैसा संवाद व व्यवहार करते होंगे समझ से परे है।
कहना है-मैं तत्काल मामले की जांच करवाता हूँ यदि मामले में सच्चाई पाई जाती है तो कार्यवाही की जाएगी।
चंद्रमोहन ठाकुर
कलेक्टर, अनूपपुर



