वार्ड 13 में शासकीय भूमि पर पहले अवैध कब्जा करके के भीर बेची जा रही है महँगे रैटो पर शासकीय भूमि
कोतमा/कोतमा तहसील क्षेत्र अंतर्गत शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और गरीबों की पुश्तैनी जमीन को भू माफिया कूट रचना रचित कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर क्रय विक्रय करना आम बात हो गई है तहसील पर बैठ अधिकारी व कर्मचारी भू माफिया से साठगांठ कर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करके शासकीय भूमि को महँगे रैट पर बेची जाती रही कोतमा तहसील की बिगड़ी कार्यप्रणाली से भला कोतमा नगर पालिका परिषद पीछे कैसे रह सकता है,कोतमा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा करके उसे ऊंचे दामों पर बेचने का व्यवसाय जोरों पर चल पड़ा है ,जगह जगह शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा होना आम बात हो गई है, कोतमा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 13 में इन दिनों जहां अवैध कब्जा करके अच्छे खाने महँगे रैटो पर अवैध कब्जा धारी व्दारा बेचा जा रहा है शासकीय भूमि को बेचने का फायदा वहां के ही कुछ निवासी उठा रहे हैं पट्टे की आराजी ना होने की दशा में कुछ लोग सरकारी जमीनों पर सालों से काबिज है और अब उन्हीं जमीनों को स्क्वायर फीट के आधार पर बेचने का काम कर रहे हैं इन जैसे लोग जहां एक ओर शासन को चूना लगा रहे हैं वहीं अब नगर पालिका को भी चूना लगाने की फिराक में हैं ।शासन ने जहां शासकीय भूमि पर एक हेलीपैड बनवाया था अब उसी के आसपास की जमीने भू माफियाओं की नजर में है जिसे कब्जा करके दूसरे लोगों को अच्छी खासी मोटी रकम में बेचा जा रहा है और नगर पालिका परिषद कोतमा को इस बात की भनक तक नहीं है। वही जब इस मामले के सम्बधो पर फोन के जानकारी लेने का प्रयास किया है तो मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीनिवासन शर्मा ने फोन उठाना मुन्सिफ नहीं समझा ।
कहना-
कोई भी व्यक्ति नगर पालिका परिषद क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कब्जा व उसे बेचने का प्रयास करेगा तो कानूनी कार्यवाही उनके विरूद्ध की जाएगी स्वयं निरीक्षण करूंगा।
प्रभात मिश्रा
उपाध्यक्ष न 0 पा 0 कोतमा

