⚡ ब्रेकिंग News

अनूपपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग के नाम पर हो रही,अवैध वसूली व गुंडा टैक्स

वाहन पार्किंग पेटी कॉन्ट्रैक्टर संजय पटेल अपने साथियों के साथ, शराब के नशे में कर रहा दूर दरार से आने वाले यात्रियों के खड़े वाहनों से मनमानी अवैध वसूली, गुंडा टैक्स और मारपीट व अभद्र व्यवहार,रेलवे पार्किंग नियम मापदंडों की उड़ाई जा रही है धज्जियां, पार्किंग पेटी कॉन्ट्रैक्टर के विरुद्ध जीआरपीएफ अनूपपुर में आये दिन अवैध वसूली,अभद्र व्यवहार मारपीट की हो रही हैं शिकायतें किन्तु रेलवे जीआरपीएफ रेलवे अधिकारी रेलवे पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध डरती हुई नजर आती है।


कोतमा- अनूपपुर रेलवे स्टेशन में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग हेतु रेलवे मंडल बिलासपुर जोन द्वारा अनूपपुर रेलवे स्टेशन में वाहन पार्किंग के लिए टेंडर जारी किया गया था टेंडर पाने वाले व्यक्ति द्वारा किसी संजय पटेल नामक व्यक्ति को पेटी कांटेक्ट में अनूपपुर रेलवे स्टेशन वाहन पार्किंग पैसे वसूली का काम दे दिया गया और संजय पटेल द्वारा अक्सर शराब के नशे में दो चार असामाजिक तत्वों को लेकर अनूपपुर रेलवे स्टेशन में वाहन पार्किंग पर वाहन खड़ा करने वाले व्यक्तियों के साथ गाली-गलौज,मार-पीट जबरन वसूली की जाती है जब वाहन मालिकों द्वारा रेलवे चार्ट में लगे पार्किंग रेट के अनुसार पैसा देने की बात कही जाती है तो संजय पटेल पेटी कॉन्ट्रैक्ट व उसके लोग यात्रा करने वाले व पार्किग में वाहन खड़ा करने वाले व्यक्तियों के साथ अभद्र व्यवहार आये दिन किया जाता है। मनमाने तरीके से दो पहिया व चार पहिया वाहन मालिको से संजय पटेल व उसके साथियों द्वारा नशे की हालत में पैसे वसूले जाते है।

पेटी कॉन्ट्रैक्टर को नही,रेलवे कानून का डर-

अनूपपुर रेलवे स्टेशन में यात्रा करने के लिए दूर दरार से लोग ट्रेन पकड़ने के लिए दो पहिया व चार पहिया वाहन से जब आते है तो अनूपपुर रेलवे स्टेशन वाहन पार्किंग पेटी कॉन्ट्रैक्टर द्वारा रेलवे पार्किंग मापदंडों के तहत पैसे नही लिए जाते। रेलवे पार्किग चार्ट में बाकायदा वाहनों के खड़े करने के पैसे तय किये गए हैं कि यदि कोई वाहन पार्किंग में वाहन 24 घंटे तक खड़ा करता है तो उसे 20 रुपये भुगतान चार पहिया वाहन को करने होंगे लेकिन पेटी कॉन्ट्रैक्टर संजय पटेल रेलवे के नियम मापदंडों को दरकिनार करते हुए 24 घंटे के वाहन पार्किंग के पचास रुपये गुंडा गर्दी करते हुए वसूले जाते है।रेलवे पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली जमकर की जा रही है बीस रुपये की रसीद दे कर पचास रुपये गुंडा टैक्स के रूप में लिए जा रहे हैं।

वाहन मालिकों को जान से तक मारने की दी जाती है धमकी-

अनूपपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग का काम देखने वाला पेटी कॉन्ट्रैक्टर संजय पटेल द्वारा दिनांक 03/03/2019 को अजय सिंह निवासी वार्ड क्र 17 दफाई न. 2,भालूमाड़ा ने अनूपपुर रेलवे स्टेशन में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि अनूपपुर स्टेशन से कुम्भ एक्सप्रेस से प्रयागराज चौटी(उ०प्र०) जा रहे थे और अनूपपुर रेलवे स्टेशन में चार पहिया वाहन पार्किंग में जब खड़ा करने गए तो पार्किंग के नाम पर पैसे मांगे गए तो उन्होंने बीस रुपये दिया और रसीद मांगी तब बीस रुपये की रसीद तो दी जाने लगी पर पचास रुपये मांगा जा रहा था तभी अजय सिंह ने पचास रुपये देने से मना किया तभी संजय पटेल व उसके साथी नशे की हालत में आ कर गाली-गलौज करने लगे और मारपीट करने तक मे उतारू हो गए थे साथ ही चार पहिया वाहन के शीशे तोड़ दो अपने साथियों को निर्देश देने लगा यह सब घटना देखकर अजय सिंह ने अपना चार पहिया वाहन ढाबा में खड़ा कर पार्किंग ठेकेदार के विरुद्ध अपनी शिकायत दर्ज कराई।


कई लोगों के साथ कर चुका है, गुंडागर्दी व अवैध वसूली-

अनूपपुर रेलवे स्टेशन के वाहन पार्किंग पेटी कॉन्ट्रैक्टर संजय पटेल शराब पीकर अपने साथियों के साथ पार्किंग वसूली करने के नाम पर अवैध वसूली मनमानी तरीके से करकर गुंडा टैक्स वसूली करने पर उतारू है। दूर दरार से आये लोगो के साथ मनमानी पैसे लिए जाते है दूर दरार से आये लोग धोखे से भी पार्किंग के अंदर गाड़ी खड़ा करके यात्रियों को उतरते हैं तो उसके भी बीस रुपये मांगे जाते है जब पैसे देने से मना किया जाता है तो गाली-गलौज,मार-पीट की जाती है कुछ दिनों पूर्व सतीश गुप्ता कोतमा निवासी के साथ संजय पटेल व उसके साथियों द्वारा वाहन पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी विरोध करने पर छीना झपटी,मारपीट करने का प्रयास किया गया।ऐसा ही दिनांक 13/03/2019 को समीम खान मेडिकल स्टोर,भालूमाड़ा निवासी के साथ भी वाहन पार्किंग के नाम पर गुंडा टैक्स अवैध वसूली पार्किंग के नाम पर मांगी जा रही थी मनमानी पैसे न देने पर उनके साथ भी गाली गलौज अभद्र व्यवहार किया गया।दिनांक 14/03/2019 को सलीम खान निवासी भालूमाड़ा 3 न. दफाई वाहन मालिक जब अपने रिश्तेदारों को अनूपपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने गए तभी पार्किंग पेटी कॉन्ट्रैक्टर संजय पटेल द्वारा दारू के नशे में वाहन पार्किंग की वसूली के नाम पर पैसे मांगे गए मना करने पर गाली गलौज करने लगे और अनूपपुर से कोतमा की कोई सवारी या जान पहचान के लोग को बैठाने पर सौ रुपये मांगे गए जब सलीम खान द्वारा पैसे देने से मना किया गया तो अनूपपुर ढाबा तक पेटी कॉन्ट्रैक्टर संजय पटेल द्वारा उनके वाहन का पीछा किया गया और धमकी दी गई कि अगर बीच मे कही सवारी बैठाया तो जिंदगी से हाथ धो बैठेगा यदि अनूपपुर रेलवे स्टेशन में कितने लोगों के साथ वाहन पार्किंग के नाम पर गुंडा टैक्स व अवैध वसूली हो रही है रेलवे में यात्रा करने वाले यात्री आये दिन इनसे प्रताड़ित हो रहे हैं और इसकी खबर रेलवे प्रबंधन अनूपपुर जीआरपीएफ अनूपपुर के अधिकारियों को इसकी भनक तक न हो यह कैसे संभव है रेलवे अधिकारी सब कुछ वाहन पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली गुंडा टैक्स यात्रियों से लिये जा रहे हैं सब कुछ जान कर अनजान बन बैठे हैं।


कहना है-

एक शिकायत जीआरपीएफ अजय सिंह द्वारा की गई है इन सब मामलों की शिकायत यात्रियों को मुख्य रेलवे प्रबंधन एवं बिलासपुर रेल मंडल डी. आर. महोदय को हर एक पीड़ित को करनी चाहिए जिससे पार्किंग में अवैध वसूली,अभद्र व्यवहार यात्रियों के साथ हो रहा है उस पर उचित कार्यवाही हो सके।

ओम प्रकाश यादव
जीआरपीएफ,अनूपपुर
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...