⚡ ब्रेकिंग News

श्रमजीवी सौपेंगे 1 मॅई को पत्रकार हितों को लेकर 21 सूत्रीय ज्ञापन -कमलेश मिश्रा


कोतमा-अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस  एक मई को  हम मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री,राज्यपाल के नाम प्रति वर्ष कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देते आ रहे हैं । 
    इस वर्ष भी  हमें संभाग, जिला  मुख्यालय एंव ब्लॉक स्तर पर 21सूूत्री ज्ञापन 1 मई को  देना है।  इसी तारतम्य में प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय श्री शलभ भदौरिया जी के  निर्देशानुसार अनूपपुर  इकाई के सभी ब्लाक अध्यक्ष अपने क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी को
ज्ञापन सौपेगें।
  जिला मुख्यालय अनूपपुर में आदरणीय श्री मनोज द्विवेदी ( सचिव , अध्यक्ष मंडल ),‌ सम्भागीय अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा  ,जिला अध्यक्ष श्री मुकेश मिश्रा की उपस्थिति में जिला दंडाधिकारी/ कलेक्टर   ‌श्री चन्द्रमोहन ठाकुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

विशेष निर्देश--- 
 ज्ञापन एक मई को ही दोपहर 3 बजे दिया जा जाए।

जिला मुख्यालय के ‌ सभी पत्रकार बंधुओ से निवेदन है कि दिनांक1 मई 2019, दिन बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित हो कर कार्यक्रम सफल बनावें।
  कमलेश मिश्रा  जिलामहासचिव ,
 मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ , जिला अनूपपुर
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...