⚡ ब्रेकिंग News

भाजपा मंडल पसान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ संपन्न

कोतमा- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल पसान द्वारा नगर पालिका परिषद पसान परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और योग के महत्व को समझते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

नगर पालिका पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उन्होंने कहा कि योग को हमे अपने जीवन में अपनाना चाहिए और योग करने से बहुत से रोग भी दूर हो जाते हैं।

वही भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मिंटू ने कहा कि स्वास्थ्य शरीर जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और योग उसके संरक्षण का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है।वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।

योग की विभिन्न मुद्राओं का हुआ अभ्यास -

योगाभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं में भाग लिया। उन्होंने बैठकर, पीठ के बल लेटकर, पेट के बल लेटकर, खड़े होकर किए जाने वाले आसन किए। इस दौरान सामूहिक रुप से ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, कटिचक्रासन, दण्डासन, वज्रासन, तितली आसन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन और शवासन किए। आसनों के बाद कपालभाति, नाड़ीशोधन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, आदि प्राणायाम किए।

प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण -

कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोलकाता से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिसे उपस्थित जन समुदाय ने देखा एवं सुना।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...