⚡ ब्रेकिंग News

नपा बिजुरी ने साइकिल रैली निकाल किया मतदाता को जागरूक



बिजुरी/लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्थानीय  नगरपालिका बिजुरी भी पूरी तरह से काम कर रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मत का प्रयोग सुनिश्चित कर सके, इसके लिए नगरपालिका अधिकारी विद्या शंकर चतुर्वेदी  द्वारा नपा कर्मचारियों के साथ  रैली निकालकर नगरवासियों  को मतदान प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में नगर पालिका बिजुरी के रैली निकालकर मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली नगरपालिका कार्यलय से शुरु हुई जो बिजुरी नगर होते हुए कपिल धारा ,माईनस कालोनी भगता ,मौहरी सहित कई जगह भृमण कर पुनः नपा कार्यालय  पँहुची।इस रैली का नेतृत्व  के नपाधिकारी विद्याशंकर चतर्वेदी के साथ कमलेश त्रिपाठी, सुखी राम पूरी,पंकज श्रीवास्तव, लखन पनिका,लाला ड्राइवर के साथ नपा के अन्य कर्मचारी  के साथ पूरे नगरपालिका  क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है.. आदि नारे भी लगाये गये
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...