⚡ ब्रेकिंग News

नगर की बेटी ने फिर बढ़ाया नगर का गौरव


भालूमाड़ा- 2016 में मिस शहडोल का खिताब प्राप्त करने के बाद खुशी पांडे अब अभी 3 महीने से जिंदगी की कसौटी के सीरियल में नर्स का रोल निभा रही है साथ ही साथ सावधान इंडिया में भी अपनी भूमिका निभा रही हैं। खुशी पांडे ने बताया कि  कभी भी अपनी जिंदगी में हार नहीं मानना चाहिए  और अपनी राह चुनकर उसी राह पर निर्भर होकर चलते रहना चाहिए मैं आज जहां भी हूं अपने  परिवार की मदद से हूं मेरी माँ एवं पिता जी स्व. आत्माराम पांडे जी का स्वर्गवास हो गया है तब से मेरी बहन प्रतिमा पांडे ने मेरा हमेशा साथ दिया और और मेरे पास करने के लिए  और भी काम आ रहे हैं और मैं ऐसे ही मेहनत और लगन से काम करती रहूंगी और अपने नगर का गौरव बढ़ाती रहूंगी। आपको बता दे कि खुशी पांडे का निवास भालूमाड़ा के हालो ब्लॉक में है। और उन्होंने एक के बाद एक उचाईयां पा कर पूरे नगर,पूरे जिले तथा पूरे शहडोल संभाग का गौरव ऊंचा किया है और नगर के सभी लोगों ने खुशी पांडे को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...