कोतमा/आमीन वारसी- आपने हमेशा देखा और सुना होगा कि अवैध कारोबार करने वाले अपराधियों की पुलिस पिटाई करती है लेकिन इन दिनों अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत शातिर अपराधी कबाड़ चोरों द्वारा डियूटी पर तैनात एस ई सी एल गार्ड सहित 100 डायल में मौजूद पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी गई जिससे पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है जब पुलिस कर्मी ही सुरक्षित नही है तो आम जनता का हाल क्या होगा इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते है।
किसके सह पर कबाड़ ठीहे संचालित है- कहते है कि अगर पुलिस चाह ले तो कोई एक चप्पल भी नही चुरा सकता बगैर पुलिस की सहमति के कोई भी अवैध कारोबार नही किया जा सकता तो फिर अनूपपुर जिले के कोतमा बिजुरी राजनगर में जगह-जगह आखिर किसकी सह पर अवैध कबाड़ दुकान संचालित है कालरी से किए गए कबाड़ चोरी को आखिर कहा बेचा जा रहा और कौन है इसका खरीददार यह सारी जानकारी स्थानीय पुलिस को रहती है कई पुलिस कर्मी कबाड़ दुकान संचालक से वसूली करते भी देखे जा सकते शायद इसलिए कबाड़ चोरों एवं कबाड़ खरीद फरोख्त करने वालों पर कार्यवाही नही की जाती और दिन प्रति दिन कबाड़ चोरी करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जो अब सुरक्षा कर्मियों पर जान लेवा हमला भी करने लगे है।
चैन चोरों ने चुराया लोगों का चैन-अभी हाल ही में चैन चोरों ने महिलाओं के गले से दिन दहाडे चैन चुराने जैसे गंभीर अपराध को अंजाम दिया गया जिसका खुलासा करने में भालूमाडा पुलिस अब तक नाकाम है जिससे भालूमाडा थाना अंतर्गत निवासरत लोगों के दिन का चैन और रातों की नींद उड़ी हुई है लोगों में एक भय का माहौल देखा जा रहा लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है।
ताजा मामला-भालूमाडा थाना अंतर्गत हरद ओ सी एम बंद पड़ी खुली खदान में पड़े लाखों के कबाड़ को सुरक्षित करने हेतु कालरी प्रबंधन को बार बार कबाड़ चोरों पर कार्यवाही करने एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गयी लेकिन जमुना कोतमा क्षेत्र के एस ई सी एल महा प्रबंधक अब तक कुम्भकरणीय नींद से नही जागे जिसका खामियाजा ड्यूटी पर मौजूद डंडा धारी गार्ड आलोक छिब्बर एवं छोटेलाल साहू जैसे गार्ड को भुगतना पड़ा रहा कल रात लगभग 60-70 की संख्या में कबाड़ चोर टंगिया बसूला कुल्हाड़ी अन्य धार दार हथियार लेकर कबाड़ चोरी के उद्देश्य से बंद पड़ी खुली खदान हरद ओ सी एम पहोचे और डियूटी पर तैनात गार्डों पर हमला कर दिए जब उक्त घटना की जानकारी 100 डायल को दी गई सूचना देने पर मौके पर पहुंचे पुलिस के वाहन पर भी कबाड़ चोरों द्वारा हमला कर दिया गया जिससे गाड़ी को तो नुकसान हुआ ही साथ ही ड्राइवर और पुलिसकर्मी को भी चोटे आयी।हरद ओ सी एम में जान हथेली पर रखकर ड्यूटी कर रहे डंडा धारी गार्ड किसी भी दिन हत्या के शिकार हो सकते है लेकिन इन सब बातों से एस ई सी एल महाप्रबंधक एवं स्थानीय पुलिस को क्या लेना देना।
