⚡ ब्रेकिंग News

एक बार फिर जमने लगा जुए का फड़


जिला बाजार के अपराधी दे रहे इस खेल को अंजाम

राजनगर -कोयलांचल क्षेत्र रामनगर थाना क्षेत्र के आसपास एसईसीएल के बंद पड़े क्वार्टरों पर व  आसपास के जंगलों  पर रोजाना लाखों का जुए के फड का संचालन हो रहा है जिसकी जानकारी रामनगर पुलिस अधिकारियों को होने के बावजूद कार्यवाही न करना यह स्पष्ट दर्शाता है कि किस तरह रामनगर पुलिस की भूमिका इसमें  संलिप्त है !

जिला बदर अपराधी है संलिप्त- जानकारी के अनुसार  रामनगर के ऐसे अपराधियों से ऐसे कार्य को कराया जा रहा है जो जिन्हें तड़ीपार अपराधी घोषित किया गया हैं जिनको अनूपपुर जिला अधिकारी के द्वारा 15 जून तक जिला बदर जैसी कार्यवाही की गई है लेकिन पुलिस को पैसे का कुछ ऐसा मोह है कि वह अपराधियों के साथ तालमेल  बनाते देखे जा सकते हैं !

जल्द किया जाएगा  पुलिस वालों का नाम उजागर -अगर रामनगर पुलिस इसपर कार्यवाही करने में परहेज करती है तो 2 दिनों के अंदर रामनगर थाना के कौन से अधिकारी की संलिप्तता है
इसका भी प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया जाएगा वही देशभक्ति जनसेवा का ढिंढोरा पीटने वाले पुलिस अधिकारी ही अगर इस तरह अपराधियों को संरक्षण देंगे तो लोगों में पुलिस का गर्व है खत्म होता रामनगर क्षेत्र में देखा जा सकता है वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि जिला बदल जैसे अपराधी जिला बदर कर दिए गए हैं लेकिन ऐसे अपराधी इसी रामनगर थाना क्षेत्र के आसपास देखे जा रहे हैं पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी कार्यवाही न करना कहीं ना कहीं अपराध को बढ़ावा देता देखा जा सकता है जबकि जिस कंधे में स्टार लगे हो अगर ऐसे अधिकारी ऐसे अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...