कोतमा/शहडोल- युवा भाजपा नेता व समाजसेवक कुलदीप जायसवाल ने बताया कि एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनती हुई दिखाई दे रही थी। कुछ दिनों पहले सभी एक्जिट पोल्स में एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार करती हुई नजर आई।साथ ही उन्होंने शहडोल संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी हिमान्द्री सिंह को जीत की बधाई देते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत सफल होने पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि जो एग्जिट पोल के आंकड़े थे आज वो सच हुआ और दुबारा मोदी जी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देश के युवा और जनता ने चुना इससे यह साफ है कि देश में मोदी लहर थी इस बार राष्ट्रवाद ने मोदी लहर को और मजबूती दी है। मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता के बावजूद भी मोदी जी को देश ने फिर से चुना और राष्ट्रवाद को मजबूत बनाया। विपक्ष के ज्यादतर नेताओं ने तो एग्जिट पोल के आंकड़ों को सिरे से खारिज कर दिया था पर आज वह सच हुआ और एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में बनने जा रही है।