माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद एसईसीएल अनाधिकृत भूमि पर अवैध कब्जे से बने भाजपा नेता के बीसो लाख रुपये का मकान पर चली जेसीबी,परिवार आज हुआ बेघर ,मकान गिरता देखकर लालबहादुर की माँ और पत्नी के आंखों से बहते रहे दर्द के आँसू
कोतमा- नेताओं की राजनीति में मतभेद इस स्तर तक गिर जाते हैं कि छोटी छोटी बातों में जनप्रतिनिधि लड़ाई झगड़ो में उतारू हो जाते हैं और छोटी मोटी लड़ाई विकरट रूप ले लेती है और नेता एक दूसरे को झूठे मामले में फसाने में जुट जाते हैं और यह लड़ाई धीरे धीरे आशियाना तक उजड़ने में जुट जाती है बीसो लाख का बना महल देखते ही देखते धराशाही हो गया ,आज एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत जमुना कालरी में कंपनी की भूमि पर बीसो वर्षो से अवैध रूप से अनाधिकृत कर सपेन्द्र जायसवाल पिता- स्व. त्रिवेणी जायसवाल निवासी वार्ड क्र.06 मकान न. 728 शीतला मंदिर केम्पस के पास भारीभरकम मकान बनाया गया था और वर्तमान में उनके पुत्र लालबहादुर जायसवाल पिता सपेन्द्र जायसवाल जमुना कालरी द्वारा कॉलरी की भूमि अंग्रहीत रूप से कब्जा कर अवैध रूप से मकान बनाया गया था और यहाँ तक की कई एकड़ भूमि पर अनाधिकृत रूप से कब्जा किया गया था जिसको लेकर कई बार याचिका उच्च न्यायालय,जबलपुर में दायर की गई थी। जिसको लेकर पब्लिक प्रिमाइसेस(एविक्शन ऑफ अन-अथोराइजड आकूपेंट) एक्ट,1971 के अंतर्गत रिट पिटीशन न.16957/2014 एवं 14979/2014 प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर के आदेश दिनांक 20.11.2014 के परिपालन में जमुना कोतमा क्षेत्र के खसरा न.638 ग्राम- जमुना पटवारी हल्का पसान,तहसील अनूपपुर पर अधिगृहित भूमि जिस पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था जिसको लेकर माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र में कालरी की अनाधिकृत भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए आदेशित किया गया था किंतु उच्च न्यायालय,जबलपुर के आदेश के बाद भी अवैध कब्जा कालरी की अनाधिकृत भूमि से नहीं हटाया गया।
कोर्ट के आदेशों की अवहेलना पर एचएमएस अध्यक्ष ने लगाई थी कोर्ट कंटमेंट याचिका-
एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के ट्रेड यूनियन एचएमएस के अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला द्वारा कोर्ट के आदेशों का परिपालन न करने को लेकर पुनः तीन माह पहले कोर्ट कंटमेंट याचिका माननीय उच्च न्यायालय,जबलपुर में लगाई गई और माननीय उच्च न्यायालय,जबलपुर द्वारा एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र को दिनांक 16.07.2019 को उक्त भूमि पर से कब्जा खसरा न.638 जुज भाग पर सपेन्द्र जयसवाल पिता त्रिवेणी जायसवाल एवं लालबहादुर जायसवाल पिता सपेन्द्र जायसवाल द्वारा किये गए अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए आदेशित किया गया।
प्रशासन व एसईसीएल ने अवैध अतिक्रमण हटाया-
माननीय उच्च न्यायालय,जबलपुर के आदेश का परिपालन करते हुए एसईसीएल द्वारा प्रशासन की मदद से 16 जुलाई को लगभग 10 बजे से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की गई जो शांतिपूर्वक अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने और शांति व्यवस्था कायम बनाये रखने के लिए शहडोल संभाग तक से पुलिस बल व पुलिस विभाग के अधिकारी तैनात किए गए थे लगभग 270 की संख्या में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान एसईसीएल के अधिकारी कर्मचारी भी भारी संख्या में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में जुटे नजर आए।
जमुना कोतमा क्षेत्र में छाया मातम-
जमुना कालरी वार्ड न. 06 निवासी लालबहादुर जायसवाल द्वारा एसईसीएल कंपनी की अनाधिकृत भूमि पर से अवैध कब्जा कर के मकान बनाया गया था जिसे जेसीबी मशीन लगाकर पलक झपकते ही कुछ घंटों में ही धराशायी कर दिया गया और मकान खंडहर में तब्दील हो गया वही माननीय उच्च न्यायालय,जबलपुर के आदेश का पालन करते हुए अतिक्रमण को हटता देखकर जमुना कोतमा क्षेत्र में लगभग हजारों परिवारो के चेहरे में चिंता की लकीर देखी जा सकती है और एसईसीएल की भूमि पर अवैध रूप से बने मकान भी धराशायी कब हो जाएंगे उसका डर साफ साफ नजर आया।
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में ये रहे उपस्थित-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा,एस डी एम कोतमा मिलिंद नागदेवे,एसडीओपी, कोतमा एस एन प्रसाद,डिप्टी जी एम जमुना कोतमा क्षेत्र, मनीष श्रीवास्तव सीनियर मैनेजर,एसडीओपी पुष्पराजगढ़, थाना प्रभारी भालूमाड़ा,कोतमा,बिजुरी, राजनगर, फुनगा चौकी प्रभारी एवं राजस्व अधिकारी सहित अन्य कई जगह से आये पुलिस बल मौजूद रहा।
कहना है-
माननीय उच्च न्यायालय,जबलपुर के आदेशों का परिपालन करते हुए आज अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई
मिलिंद नागदेवे
एस डी एम, कोतमा
माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के उपरांत अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही आज की गई है शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
एस एन प्रसाद
एसडीओपी,कोतमा
जमुना कालरी में एसईसीएल की भूमि पर अनाधिकृत रूप से कब्जा कर के मकान बनाया गया था माननीय उच्च न्यायालय द्वारा कंपनी की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का आदेश का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रशासन की मदद से की गई है।
मनीष श्रीवास्तव
सीनियर मैनेजर,एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र


