⚡ ब्रेकिंग News

महाविद्यालय कोतमा में छात्रों से बाबू का अवैध वसूली का चल रहा खेल


महाविद्यालय का बाबू बिना पैसा लिए नहीं करता कोई कार्य-छात्र

छात्रों से चरित्र प्रमाण पत्र व स्थानन्तर प्रमाण पत्र एवं अन्य कोई कार्य कराने पर पैसे की चढ़ानी पड़ती हैं अवैध चढ़ोत्तरी

कोतमा- अनूपपुर जिले के कोतमा शासकीय महाराजा मार्तण्ड,महाविद्यालय में स्थांतरण प्रमाण पत्र एवं चरित्र प्रमाण पत्र देने के नाम पर मचा रखी है लूट।महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को शिक्षा देने वाले मंदिर में बैठे मठाधीश बाबू/क्लर्क अवैध वसूली करने पर उतारू हो जाये तो शिक्षा के मंदिर में पढ़ने वाले छात्रों को कैसी शिक्षा दी जाती होगी चिंतन का विषय जरूर खड़ा होता है। शा.महाराजा मार्तण्ड महाविद्यालय,कोतमा में कई वर्षों से एक ही जगह पर पदस्थ बाबू /क्लार्क अंगद की तरह विराजमान होकर महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं से स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं अन्य कार्य बिना पैसे की चढ़ोत्तरी के बगैर नहीं किया जा रहा है।जब भ्रस्टाचार अवैध वसूली छात्रों से ही महाविद्यालय में होने लगे तो भगवान ही मालिक है सही शिक्षा दीक्षा मिलने की।

महाविद्यालय के छात्रों ने बाबू पर लगाये आरोप-

शासकीय महाराजा मार्तण्ड महाविद्यालय,कोतमा में शिक्षा ग्रहण कर चुके छात्र-छात्राओं ने बताया कि महाविद्यालय में पदस्थ क्लार्क/बाबू सालिग्राम द्वारा छात्र-छात्राओं से चरित्र प्रमाण पत्र एवं स्थानान्तरण प्रमाण पत्र देने के पहले तो एटीएम कार्ड से स्वाइप मशीन द्वारा 25 रुपये शासन के निर्धारित फीस काटी जाती है उसके बाद भ्रष्टाचारी बाबू सालिग्राम द्वारा मनमर्जी पैसे की अवैध वसूली की जाती हैं किसी छात्र से 100 रुपये व किसी से 50 रुपये छात्रों से लिए जाते है जब छात्र देने मे आना कानी करते हैं तो छात्रों को कई नियम मापदंड महाविद्यालय के बताकर अनावश्यक रूप से छात्र छात्राओं को बार-बार दौड़ाया जाता है और परेशान किया जाता है जिससे कुछ छात्र भ्रष्टाचारी बाबू को कुछ पैसे देने में ही भलाई समझते है और कुछ छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में पदस्थ बाबू की अवैध वसूली की शिकायत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं विश्वविद्यालय रीवा कुलपति से शिकायत करने की बात कही गई है।

भ्रस्टाचारी बाबू के बड़बोले बोल-

शासकीय महाराजा मार्तण्ड महाविद्यालय,कोतमा में पदस्थ भ्रष्टाचारी बाबू सालीग्राम से जब छात्र छात्राओं से चरित्र प्रमाण पत्र व स्थानन्तर प्रमाण पत्र अवैध वसूली के बारे मे मीडिया द्वारा फोन से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया मिठाई खाने के लिए मांग लेता हूँ और अवैध वसूली नही करता हूँ यदि छात्र छात्रा ये कहते है कि मैं अवैध वसूली करता हूँ तो वही मान लीजिए यदि नहीं कहते है तो नही करता हूँ।

कहना है-

यदि महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के साथ बाबू सालीग्राम अवैध वसूली चरित्र प्रमाण पत्र व स्थांतरण प्रमाण पत्र देने के नाम पर ले रहा है तो गलत है छात्रों द्वारा यदि हमारे पास शिकायत की जाएगी तो जांच के उपरांत कार्यवाही की जाएगी।

वी के सोनवानी
प्राचार्य,शा.म.मार्तण्ड महाविद्यालय, कोतमा

छात्रों द्वारा हमारे पास शिकायत आती है तो इस मामले की जाँच करा कर दोषी पाए जाने पर बाबू के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

प्रोफेसर के.एन. एस. यादवा
कुलपति, एपीएसयू,विश्वविद्यालय रीवा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...