तो राजनैतिक संरक्षण में हो रही चेकपोस्ट में अवैध वसूली
लगातार शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही
अनूपपुर। भ्रष्टाचार-भ्रष्टाचार-भ्रष्टाचार सब चिल्लाते हैं। वास्तव में भ्रष्टाचार होता है तभी आवाजें मुखर होती हैं। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की सीमा स्थित जिले के रामनगर चेकपोस्ट का है। जहां माल वाहक वाहन हों या सवारी वाहन उनके दस्तावेजों की जांच के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली के साथ टोकन जारी किया जा रहा है। बकायदे टोकन जारी करते हुए वीडियो सामने आया। प्रभारी की गुंडागर्दी के खिलाफ शिकायत थाने तक पहुंची, परेशान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के द्वारा कलेक्टर को शिकायत की गई, लेकिन वाह रे तंत्र सब कुछ स्पष्ट दिखने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही। जिसके बाद ठगे गए लोग यह कहने लगे हैं कि कहीं राजनैतिक संरक्षण में तो यह अवैध वसूली नहीं की जा रही।
क्या है चेकपोस्ट का मतलब
जहां तक जानकारों की माने तो चेकपोस्ट का सीधा-साधा अर्थ है चेक करने के बाद उसे पोस्ट कर दिया जाए। चेकपोस्ट दो प्रदेशों की सीमा में खोला जाता है, ताकि जब वाहन एक प्रदेश की सीमा को छोड़कर दूसरे प्रदेश की सीमा में प्रवेश करें तो उसके बाद वहां के दस्तावेज होने चाहिए। यदि दस्तावेज हैं तो वाहन को सीधे जाने देना चाहिए, लेकिन रामनगर चेकपोस्ट विगत छः माह से वसूली का केन्द्र बनकर रह गया है।
नहीं कार्यवाही का अधिकार
रामनगर चेकपोस्ट में पदस्थ रितु शुक्ला की पदस्थापना जानकारों की माने तो एक आरक्षक के रूप में की गई है और परिवहन विभाग में किसी भी आरक्षक के हस्ताक्षर से कोई भी चालानी कार्यवाही नहीं की जा सकती। सवाल खड़ा होता है कि जब अधिकार नहीं तो कार्यवाही कैसे हो रही है। इस पूरे मामले में तो विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ही बता सकते हैं। फिलहाल जिम्मेदारों ने क्या कहा यह पढ़ें।
कांग्रेस की सरकार में सब जायज है
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश सोनी ने रामनगर चेकपोस्ट में की जा रही अवैध वसूली को लेकर कहा कि कई माहो से यह बात सामने आ रही है कि प्रभारी द्वारा सम्पूर्ण दस्तावेज होने के बाद भी टोकन अनिवार्य किया गया है। भाजपा की सरकार में कभी ऐसा नहीं था। मैं इस मामले को लेकर विभागीय मंत्री व मुख्यमंत्री तक जाउंगा और आवश्यकता पड़ी तो हम सड़क पर आंदोलन करेंगे।
नही बख्से जायेंगे भ्रष्ट अधिकारी
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि चेक पेास्ट में पदस्थ प्रभारी के द्वारा वाहनो के दस्तावेजो की जांच की जा सकती दस्तोवेज सही ना पाये जाने पर वह चलानी कार्यवाही कर सकता है किसी भी अधिकारी को वाहन चालाक व वाहन मालिक से अवैध तरिके से इंन्ट्री लेने का कोई अधिकार नही है यदि किसी अधिकारी के द्वारा ऐसा कृत्य किया जा रहा है तो वह सरकार को बदनाम करने की सजिश है ऐसे अधिकारी बक्से नही जायगें काग्र्रेस की सरकार ने जीरो टाल्रेन्स पर कार्य करने का निर्णय पहसे ले रखा है, मै इस मामले की शिकायत परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री करूगा ।
हां बैठा रखे हैं गुर्गे
विधानसभा कोतमा के पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल ने खुलकर कहा कि चेकपोस्ट रामनगर में खोला गया है, लेकिन मुझे जानकारी मिली है कि झिरियाटोला व डोला में प्रभारी ने गुर्गे बैठा रखे हैं। इसको लेकर मैं खुद पत्राचार करूंगा। यह भी सामने आया है कि अवैध तरीके से गुर्गों के द्वारा वाहन मालिकों व चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। मुख्यमंत्री की छवि मैं बदनाम नहीं होने दूंगा। जल्द ही इस मामले पर कार्यवाही होगी।
संरक्षण बगैर नहीं वसूली
गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी की युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष रामखेलावन तिवारी ने कहा कि बगैर सत्ताधारी दल के संरक्षण के इस प्रकार खुले आम कोई भी वसूली नहीं कर सकता। शिकायतें हम तक भी आई हैं। इस मामले में हमने पत्र लिखा हुआ है यदि इस प्रकार के अधिकारी को सरकार नहीं हटाती है तो हम अपनी पार्टी का झण्डा गाड़कर वहीं चेकपोस्ट के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसी भी वर्ग के साथ हम अन्याय नहीं होने देंगे।
चेकपोस्ट ही अवैध
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश की सीमा स्थित यह चेकपोस्ट ही अवैध है। गुड गवर्नेंस टैक्स लागू होने के बाद सारे चेकपोस्ट हटा दिए गए थे। चेकपोस्ट खोलकर खुलेआम यहां गुण्डागर्दी की जा रही है, जल्द ही हमारे द्वारा ठोस कदम उठाया जाएगा। वाहन मालिक परेशान है यह मुझे मालूम है। पार्टी के कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण अभी हम इस ओर कुछ नहीं कर पाए, जल्द ही मैं इसको लेकर आगे कदम बढ़ाऊंगा।




