⚡ ब्रेकिंग News

चेक पोस्ट में लूट रहे वाहन मालिक,कोतमा विधायक ने लिया संज्ञान


परिवहन मंत्री से शिकायत कर चेक पोस्ट से हटाने व कार्यवाही करने की की मांग

अनूपपुर- मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ सीमा को जोड़ने वाली nh43 पर स्थित रामनगर चेकपोस्ट में प्रभारी ऋतु शुक्ला वा लोकेंद्र शर्मा जो प्राइवेट कर्मचारी है के द्वारा लगातार वाहन मालिकों से अवैध वसूली की जा रही थी जिसकी शिकायत वाहन मालिकों ने जिला प्रशासन सहित स्थानीय विधायक को की थी जिस पर कोतमा विधायक ने संज्ञान लेते हुए परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है !

यह लिखा पत्र पर-  परिवहन मंत्री को कोतमा विधायक सुनील सराफ ने शिकायत पत्र  मैं कहा है कि ऋतु शुक्ला परिवहन चेकपोस्ट रामनगर में पदस्थ है कई बार क्षेत्र की जनता के द्वारा मेरे पास लगातार शिकायतें भी की जा चुकी है इनकी कार्यशैली से विधानसभा कोतमा क्षेत्र की जनता बहुत परेशान और ना खुश है ऋतु शुक्ला द्वारा अनाधिकृत व्यक्ति लोकेंद्र शर्मा को चेक पोस्ट पर रखकर अवैध वसूली कर आ रही है मामले की जांच कराते हुए प्रभारी के ऊपर कार्यवाही की जाए !

ट्रक एसोसिएशन ने विधायक जी  का किया आभार- एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी मिश्रा ने कोतमा विधायक सुनील सराफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि हमारे दुख को माननीय विधायक जी ने समझा और परिवहन मंत्री के पास शिकायत दर्ज कराई हम उनका आभार व्यक्त करते हैं !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...