⚡ ब्रेकिंग News

स्विमिंग पूल बनी सड़के


तो अब क्या कभी नहीं सुधरेंगी सड़को की हालत?जिला प्रशासन क्यो नहीं देता ध्यान?

अधिकारी हो या शासन-प्रशासन कही इन सड़कों के ऊपर से उड़ कर तो नहीं आते-जाते?


कोतमा/भालूमाड़ा- अनूपपुर जिले के जमुना कोतमा क्षेत्र की सड़कों की हालत काफी दयनीय है यहां पर शासन-प्रशासन ने कोई भी विकल्प तैयार करके आज तक सड़क बनाने की कोशिश नहीं की है और सड़क बनाने में नाकामयाब रहा है मार्ग में गड्ढे उबर आए हैं और गड्ढों ने स्विमिंग पूल का रूप धारण कर लिया है जिस पर किसी भी जनप्रतिनिधि व अधिकारी ने अपनी नजरें नहीं डाली है लगातार मार्ग की हालत दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। क्षेत्र में भालूमाडा-कोतमा मुख्य मार्ग,जमुना-कोतमा मुख्य मार्ग एवं गोविंदा-कोतमा मुख्य मार्ग की हालत गंभीर हो गई है और सड़कों ने स्विमिंग पूल का रूप धारण कर लिया है क्योंकि बरसात के दिनों में इन गड्ढो में पानी भर जाता है फिर न तो सड़क समझ आती है और न ही गड्ढे।ऐसा लगता है इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है जबकि यह मार्ग व्यस्ततम मार्ग है जोकि कोतमा को जोड़ता है जहां से रोजाना हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है ऐसे में खराब सड़क के कारण लोग दुर्घटना के शिकार भी हो जाते हैं और लगातार दुर्घटनाए घट रही है इस ओर ना तो कोई जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहा है,न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी और हैं ना शासन-प्रशासन आखिर सभी ने चुप्पी क्यों साधी हुई है? इस ओर कब ध्यान जाएगा पता नहीं क्षेत्र के लोगों ने जल्द से जल्द मार्ग बनवाने की मांग की है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...