⚡ ब्रेकिंग News

सरकारी अस्पताल में विशेष शिविर का आयोजन कल


कोतमा- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में दिनांक 26/09/2019 को समय सुबह 9.00 से शाम 4.00 बजे तक विशेष रोग सत्यापन (कुष्ठ एवं टी.बी.) शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संभावित कुष्ठ रोगी (शरीर के किसी भी हिस्से के त्वचा पर कम अनुभूति,सुन्नता और कमजोरी सहित हल्के रंग के या लाल रंग के दाग) एवं संभावित टी.बी. रोग (लंबे समय से खासी,वजन कम होना,रात को पसीना आना और बुखार आना) का जांच एवं उपचार किया जाना है जिसमें जिला के कुष्ठ रोगी सलाहकार डॉ शिवेंद्र दिवेदी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ आर.पी. सोनी उपस्थित होकर जांच एवं उपचार करेंगे। इस पर खंड चिकित्सा अधिकारी,कोतमा डॉक्टर के.एल. दीवान ने जन सामान्य से अपील की है कि इस कैंप में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विशेष रोग सत्यापन शिविर का लाभ उठाएं।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...