अवैध कोयले से परिवहन जब्त पिकअप को छुड़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों व नेताओं के घन घन आते रहे फोन,कोयला माफिया के वाहन को छुड़ाने के लिए जनप्रतिनिधि पहुंचे जंगल चौकी
कोतमा- एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत आमाडांड ओसीपी बना कोयला माफिया गढ़ ,आमाडांड में इन दिनों खुलेआम कोयले की कालाबाजारी जोरों से की जा रही है रात होते ही कोयला माफिया जमावड़ा आमाडांड ओसीपी में देखा जा सकता है कोयला माफियाओं की ऊंची पकड़ पहुंच के आगे स्थानी पुलिस प्रशासन बौना नजर आता है।टेक्टर पिकअप ,ट्रक एवं टेलर वाहनों से शाम ढलते ही कोयला माफिया अपनी सेटिंग करके छत्तीसगढ़ राज्य में कोयले की कालाबाजारी की जा रही है एसईसीएल कंपनी का लाखों करोड़ों रुपए का कोयला चंद दामों में कोयला माफिया खरीद कर मनमानी रेट पर अन्य राज्यों में बेचा जा रहा है ऐसा नहीं है इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है स्थानीय पुलिस कोयला माफिया को जानकर भी अनजान बनी बैठी है कारण मात्र कोयला माफियाओं की ऊंची पकड़ ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में आमाडांड ओसीपी से कोयले की चोरी कुछ सत्ताधारी नेता की सेटिंग से चल रही है और जब सत्ताधारी नेता की सेटिंग कोयला माफियाओं से हो जाए तो किसकी हिम्मत है कोयला माफियाओं के अवैध कोयले से लोड वाहनों को पकड़ सके । कोल माफिया जाफर कई नामक व्यक्ति कई वर्षों से कोयले के अवैध कारोबार में आमाडांड ओसीपी में सक्रिय, कुछ स्थानीय लोगों से सांठगांठ करके जमुना कोतमा क्षेत्र से अवैध कोयला पहले चोरी कराई जाती है फिर रातो रात गुपचुप तरीके से पुलिस से साठगांठ करके अवैध कोयले का परिवहन किया जाता है, काले हीरे का काला कारोबार कई वर्षों से बड़ी संख्या में किया जा रहा है,
काले हीरे के काले कारोबार में जफर मुख्य सरगना-
पूर्व में जफर नमक कोयला माफिया के विरुद्ध कई थाना क्षेत्रों में मामला पंजीबद्ध किया गया है और अवैध कोयले का परिवहन करते हुए वाहनों को भी प्रशासन ने जब्त किया किंतु जब सत्ताधारी नेता जनप्रतिनिधियों का जफर नमक कोयला माफिया को अपना आशीर्वाद व संरक्षण वह पार्टनर बना बैठे तो फिर कोयला माफिया को किस बात का डर सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का।
अवैध कोयला परिवहन करते हुए पिकअप जब्त -
वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत मलगा चौकी जंगल भूमि से पिकअप वाहन से 12 नवम्बर 2019 को लगभग12:00 बजे रात्रि को अवैध कोयला परिवहन करते हुए पकड़ा गया वन अमला ने अवैध कोयला बोरियो में भर कर पिकअप वाहन बिना नंबर के लोड करके चोरी छुपे मलगा के जंगल से जाया जा रहा था स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही की गई जहां पर पिकअप मालिक एवं चालक के पास कोयले का क्रय विक्रय की कोई रसीद मौके पर नहीं पाई गई और अवैध कोयले से लोड पिकअप वाहन को वन विभाग ने जब्ती कर दिनांक 12/11/2019 की घटना दरम्यानी रात चालक नान्हू चौधरी फुलवारी टोला आमाडाडा , फुलवारी टोला को पकड़ा गया और वाहन चालक नान्हू चौधरी एवं वाहन मालिक के विरुद्ध धारा 41/42 मामला दर्ज किया गया।जब की इस काले हीरे के काले कारोबार में बड़े बड़े माफिया लिप्त हैं लेकिन पर्दे के पीछे रहने वाले का नाम अब तक नहीं आया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आमाडांड ओसीपी से पाथर्रा से जबलपुर जफर नमक व्यक्ति जबलपुर से अवैध कोयले का कारोबार चलाता है स्थानी पुलिस कोल माफिया पर कभी भी नकेल कसने की हिम्मत नहीं जुटा पाती है।
कोयले से अवैध लोड वाहन को छुड़ाने में नेताओं के छूटे पसीने-
कोतमा वन विभाग से अवैध कोयले से लोड पिकअप वाहन को छुड़ाने के लिए कोयला माफिया ने बड़ी सोरस शिफारस लगा दी और पर वन विभाग के अधिकारियों के सामने खिचड़ी पक ना सकी कोयला माफिया की पहुंच पकड़ इतनी ऊंची है कि उसने पिकअप वाहन को छुड़ाने के लिए एक मंत्री जी तक से विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन कराया गया लेकिन मंत्री जी का फोन आने में लेट हो चुका था और मामला दर्ज हो चुका था और ऐसा ही हाल कोतमा क्षेत्र के एक सत्ताधारी जनप्रतिनिधि व नेताओं ने सुबह-सुबह अवैध कोयले से लोड पिकअप वाहन को छुड़ाने के लिए अपना डेरा ही वन परिक्षेत्र कोतमा में डाल दिया लेकिन कानून के आगे एक ना चली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोल माफिया गुपचुप तरीके से पकड़े गए अवैध रूप से कोयला लोड पिकअप वाहन का रसीद कोयले की क्रय विक्रय की बनवाए जा रहे हैं जिससे वाहन न्यायालय में आसानी से छूट सके। अब यह भी देखना होगा कि वन विभाग के अधिकारी कितनी ईमानदारी से जांच कर न्यायालय पर चालान पेश करते हैं या फिर सफेद पोशाक नेता व खाकी वर्दी की सेटिंग के आगे पिकअप को छुड़ाने का जुगाड़ बना दिया जाएगा।