⚡ ब्रेकिंग News

रेंजर त्रिपाठी ने किया कमाल

कोतमा/अमीन वारसी- वन परिक्षेत्र के प्रभारी रेंजर रवि शंकर त्रिपाठी ने कमाल कर दिया 12 नवम्बर की दरमियानी रात बिना नंबर का अवैध कोयले से भरा एक पीकप वाहन जो आमाडाड़ फुलवारी टोला जंगल से होकर मरवाही की ओर जा रहा था जिसे रंगे हाथ   रेंजर रवि शंकर त्रिपाठी ने धर दबोचा और वन अधिनियम की कार्यवाही करते हुए उक्त वाहन एवं वाहन चालक नानू चौधरी के विरुद्ध धारा 41/42, के तहत मामला पंजीबंध किया जो काफी सराहनीय है इन दिनों आमाडाड खुलीं खदान बरतराई से दिन रात अवैध रूप से कोयला चोरी कर अन्य राज्यों में परिवहन किया जा रहा है जिसे रोक पाने में एस ई सी एल प्रबंधन एवं स्थानीय पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हो रही वही कोयला माफिया खुलेआम अवैध कोयले की कालिख से फलफूल रहें है।बताया जाता है कि कोयला माफियाओ को राजनैतिक सरंक्षण प्राप्त है कोयला माफियाओ द्वारा राजनैतिक आकाओ को कोयले की काली कमाई का हिस्सा समय पर पहोचा दिया जाता है।और इसके एवज में राजनैतिक दलालों द्वारा अवैध कारोबार करते पकड़े गए वाहन व माफियाओ को प्रशासन पर राजनैतिक दबाव बनाकर  छुड़ा दिया जाता है उक्त मामले में भी ऐसा ही कुछ हुआ था लेकिन कोतमा रेंजर रवि शंकर त्रिपाठी किसी राजनैतिक दबाव में न आते हुए पकड़े गए पीकप वाहन व चालक के विरुद्ध कार्यवाही की।ऐसे तेज तर्रार रेंजर को सलाम है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...