⚡ ब्रेकिंग News

भालूमाड़ा थाना प्रभारी सब पर भारी,अपराधी बेलगाम

दो दर्जन से ज्यादा हुई चोरी,पुलिस के हाथ अब तक खाली ,थाना प्रभारी की ऊंची पहुंच के आगे नतमस्तक प्रशासन,मर्डर जैसे अपराध हो रहे है खुलेआम

 कोतमा - भालूमाड़ा थाना क्षेत्र मे थाना प्रभारी मनोज दीक्षित के पदभार संभालते ही चोरो ने क्षेत्र में चोरी का मचा दिया तांडव। घरों, दुकानों में शाम ढलते ही अपराधी चोरी को अंजाम दे देते हैं स्थानीय पुलिस को चोरी होने की हवा तक नहीं लगती हैं विगत दो से 3 महीनों में दो दर्जनों से ज्यादा घरों व दुकानों में चोरियां हो चुकी है और अब तक पुलिस को किसी भी चोरी का खुलासा करने में सफलता नहीं मिली है कारण मात्र थाना प्रभारी का अपराधियों के प्रति ढुल मूल सुस्त रवैया।तेजी से बढ़ते अपराधों का ग्राफ रुकने का नाम नहीं ले रहा है और थाना प्रभारी चोरों को पकड़ने के लिए हाथ पर हाथ धरे जादुई छड़ी का इंतजार कर रहे हैं। 25 अगस्त की दरमियानी रात ह्यूमन रिसोर्स मेडिकल स्टोर एवं अशरफी कलेक्शन कपड़े की दुकान पर एक साथ चोरो ने हाथ साफ कर दिया और चम्मच चौक पर गस्त का गस्त कागजों पर होता रहा। ऐसे ही जमुना कालरी़ के मार्केट की तीन दुकानों पर एक  ही रात अमित जनरल स्टोर,लाइफ मेडिकल स्टोर एवं प्रमोद जनरल स्टोर में लोहे की सीट को काटकर बड़ी चोरी को अंजाम देते हैं और पुलिस का वहां पर भी गस्त करना बताया जाता है। 27 जून को वार्ड नं 08 पीली दफई वीरेंद्र तिवारी अध्यापक के सूने घर में चोरों ने लाखो का सामान पार कर दिया और पुलिस सोती रही भालूमाड़ा मजदूर चौक पर लगे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में चोरी के इरादे से तोड़फोड़ की गई और सीसीटीवी कैमरे में तोड़फोड़ करने वाले व्यक्ति की पहचान कैद हो गई और भारतीय स्टेट बैंक द्वारा थाना भालूमाड़ा में इसकी फोटेज भी उपलब्ध करा दी किन्तु थाना प्रभारी ऐसे मामले में अपराध पंजीबद्ध नहीं करते हैं बल्कि ऐसे अपराधियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर अभयदान दे देते हैं और अब तक मामला पंजीबद्ध नहीं होता है।एक सप्ताह पूर्व जमुना कॉलरी की पन्ना हार्ड वेयर में चोरों का अतांक देखा गया और 8 हजार रूपए नगदी ले कर रफू चक्कर हो गए अब तो ऐसा हाल हो गया है कि चोरों का आतंक आंगनबाड़ी केंद्र भी चोरी से अछूते नहीं रहे। और चैन स्नचिंग जैसे मामले महिलाओं के साथ लगभग 5 से 6 हुए और धन्य है कोतमा पुलिस जिनके कारण चैन स्नेचिंग करने वाले अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की और कुछ भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में हुए चैन स्नेचिंग के मामले का खुलासा हो सका अन्यथा भालूमाड़ा थाना प्रभारी मनोज दीक्षित के भरोसे चोरी का अब तक पता लगाना असम्भव था।

मर्डर और महिलाओं से अपराध होना आम बात -

बीते कुछ महीनों में भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में महिलाए भी सुरक्षित नहीं रही आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे अपराध हो रहे है और खुलेआम किसी भी व्यक्ति को जान से मार दिया जा रहा है आज अपराधियों को पुलिस व कानून नाम का डर भय नहीं रहा जब अपराधियों को खाकी वर्दी का डर नहीं रहा भालूमाड़ा थाना प्रभारी ज्यादातर संगीन मामलों पर भी मामला दर्ज नहीं करते हैं सिर्फ साहब से अपराधी आकर कुछ आशीर्वाद साहब को प्रदान कर दे और साहब भी सेटिंग पर ज्यादा और कार्यवाही पर कम भरोसा करते हैं जिसके कई उदाहरण विगत दिनों प्रकाश में आए है डीजल चोरों को पकड़कर हथकड़ी लगाना फिर सुबह होते ही अपराधी को ईमानदार व्यक्ति होने का प्रमाण पत्र दे देते हैं और उच्च अधिकारियों की फटकार के उपरांत 24 घंटे बाद मामला दर्ज किया जाता है यही नहीं दहेज प्रताड़ना जैसे मामले में साहब अपराध दर्ज नहीं करते है।


लाखो का केबिल चोरी -

 भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुना कालरी मे स्थित दूरभाष कार्यालय मे पिछले 2 माह के अन्दर दर्जनों से ज्यादा बार चोरो ने धावा बोलते हुये कापर एंव सिल्वर केबिल के वायर को चोरी कर ले गए। चोरी से जहा विभाग को लाखो की क्षति हुई वही सर्वर ठप्प होने से उपभोक्ताओ सहित शासकीय कार्यालयो को नुकसान भी हो रहा है। दूरभाष एंव इटरनेट बंद होने से जहा बैंक के हजारो ग्राहको को भारी असुविधा का सामना करना पडता है वही उपभोक्ताओ के भी मोबाईल बंद हो जाते है। दूरसंचार विभाग के अनुसार चोरी की घटना की जानकारी भालूमाड़ा थाने मे दी गई लेकिन थाना प्रभारी मनोज दीक्षित द्वारा थाने से बैरंग लौटा दिया जाता है न ही किसी प्रकार की एफआईआर दर्ज की जाती जिससे चोरो के हौसले बुलन्द है अभी तक लगभग 2 लाख से ज्यादा कीमती का केबिल चोरी हो चुका है।  
   
कहना है-

चोरी की शिकायत थाना भालूमाडा मे दी गई है। कोई कार्यवाही नही होती है। अर्थिक नुकसान के साथ उपभोक्ताओ को भारी असुविधा हो रही है। आज पुलिस महानिरीक्षक से भी शिकायत की जायेगी।
                                    
ए.के. सलाम
डिवीजनल इंजीनियर,शहडोल 


 मुझे जानकारी नही है, पूरे मामले की जानकारी लेकर कार्यवाही की जायेगी। 

किरणलता केरकेट्टा
पुलिस अधीक्षक,अनूपपुर
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...