प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभान्वित हितग्राही भानमती पिता झूलन सिंह एवं चंद्रभान सिंह पिता जगतसिंह की चारों किस्त के पैसों की हेराफेरी, नहीं मिली आवास की एक भी किश्त कागजों भी निकल गई चारों किस्त की राशि और बन गया अवास, गुपचुप तरीके फर्जी तरीके से कार्यों का हो गया मूल्यांकन इंजीनियर महोदय को इसकी भनक तक नहीं यह कैसे संभव ,सचिव अक्सर देती है ऊंची पहुंच का हवाला, सचिव द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी कर रही थी गुमराह।
कोतमा - देश के प्रधानमंत्री हर गरीबों को रहने के लिए पक्के मकान देने का सार्थक प्रयास केंद्र की सरकार कर रही हैं गरीबों के सर पर पक्के मकान का सपना पूरा करने का विजन लेकर चल रही है लेकिन सरकारी अमला ही जब सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने में जुट जाएं तो जमीनी हकीकत में गरीबों तक कैसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सकेगा। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान देने के नाम पर जिम्मेदार अधिकारी सचिव सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना को पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ग्राम पंचायत के कुछ सचिव व सरपंच सरकार की आवास योजना दिलाने के नाम पर छलावा लोगों के साथ किया जाता है गरीबों को सरकार की योजनाओं के तहत पक्के मकान देने के नाम पर धोखा किया जा रहा है भ्रष्टाचारी सचिवों को कदापि चिंता गरीबों के आशियाना मिलने की नहीं यदि फिक्र है तो अपना ताजमहल कैसे बने इसकी स्कीम खोजी जाती है भ्रष्टाचार करने के नए-नए उपाय खोजे जाते हैं भ्रष्टाचारी अधिकारी दिन रात अपनी जेब भरने में जुटे हुए नजर आते ,ग्राम पंचायतों में फर्जी तरीके से कार्यों का मूल्यांकन इंजीनियर महोदय व सचिव की साठगांठ हो जाता और कानों कान किसी को हवा तक नहीं लगती ग्राम पंचायतों में कुछ सचिव द्वारा सरकारी पैसे का गोलमाल करने के चक्कर में फर्जी मास्टर रोल भरकर अपात्र व्यक्तियों को पात्र बना दिया जाता है और गरीबों का हक का पैसा सरकारी कुर्सी में बैठे कुछ भ्रष्टाचारी सचिव सरपंच डकार रहे
लक्ष्मी पर लक्ष्मी लेने का लगा आरोप -
अनूपपुर जनपद पंचायत मुख्यालय बदरा अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिहा के मठाधीश सचिव व सरपंच आवास योजना का लाभ देने के नाम पर भोलेभाले गरीब ग्रामीण वासियों से 5 हजार से 18 हजार रूपए तक रिश्वत ले लेकर आवास योजना दिलाने के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। ग्राम पंचायत जमुनिहा की सचिव लक्ष्मी सिंह द्वारा वृद्ध व विधवा महिलाओं को भी आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी की गई ग्रामीण जगदीश प्रसाद चौधरी,जागेश्वर सिंह,प्रीतम सिंह,कमलेश,फूल सिंह एवं अन्य ग्रामीणों ने आवास योजना दिलाने के नाम पर सचिव लक्ष्मी सिंह पर 10 हजार रूपए रिश्वत के रूप में मांगे गए और विवश होकर सरकार की योजना का लाभ लेने के चक्कर में ग्रामीणों ने सचिव को आवास योजना से मिलने वाले पैसे से 10- 10 हजार रूपए दिए गए। भ्रष्टाचारी सचिव को किसी का डर भय नजर नहीं आ रहा है प्रदेश में सरकार भले ही बदल गई हो लेकिन कुछ भ्रष्टाचारी सचिवों के ढर्रे पुराने ही राह पर चल रहे हैं। जमूनिहा सचिव से कोई भी सरकारी योजना का लाभ हितग्राहियों को लेने के लिए 5 हजार रूपए के पहाडे से लेन देन शुरू की जाती है आज भ्रष्टाचारी सचिव अंगद की तरह विराजमान होकर सरकार की योजनाओं पर लीपा पोती कर धन्नासेठ बन बैठी है।
वृद्ध महिला के आवास का चारो किस्त आने के बाद लापता -
ग्राम पंचायत जमुनिहा निवासी वृद्ध भानमती पिता झोलान सिंह माता ननकी उम्र 66 वर्ष के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत होती है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP2124670 है और स्वीकृति आवास की राशि 40 हजार रूपए दिनांक 04/09/2017 को,45 हजार रुपए दिनांक 01/11/2017 को,30 हजार रुपए दिनांक 18/11/2017 को एवं 15 हजार रुपए 12/12/2017 को आवास की चारों किस्त कुल राशि 1 लाख 30 हजार रुपए जारी होने के बाद भी वृद्ध भानमती के खाते पर आवास योजना का पैसा नहीं मिल पाता और उसके आवास का पैसा किसी दूसरे के खाते में चला जाता है वहीं दूसरी ओर चन्द्रभान सिंह पिता जगत सिंह रजिस्ट्रेशन नंबर MP2124818 का भी आवास योजना से अाई हुई 1 लाख 30 हजार रुपए की चारों किस्त का पैसा स्वीकृति होकर हितग्राही के खाते में आज तक नहीं आया लेकिन सचिव लक्ष्मी सिंह को जिस किसी ने लक्ष्मी की चढ़ोतरी चढ़ा दी उस अपात्र व्यक्ति को पात्र बनकर दूसरे व्यक्तियों के आवास का पैसा दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया और पात्र हितग्राही आज प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए अधिकारियों के पास व दर दर भटक रहे हैं।
ग्राम पंचायत की फीडीग में हुआ भ्रष्टाचार का पूरा खेल-
वैसे तो आवास योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्तियों को तरह-तरह के कायदे कानून बताए जाते हैं लेकिन जब सचिव लक्ष्मी सिंह को लक्ष्मी चढ़ा दी जाए तो आवास योजना का लाभ अपात्र व्यक्तियों को भी बड़ी आसानी से मिल जाता है और पात्र व्यक्तियों का जिन्हें प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलता है उनकी फोटो दूसरे व्यक्तियों के आवास पर खड़ा करा कर फोटो खींचकर सीधे-साधे अनपढ़ अशिक्षित गरीब ग्रामीणों वृद्धों महिलाओं के साथ बहुत बड़ा छलावा वा धोखाधड़ी कर ऑनलाइन प्रधानमंत्री आवास योजना की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाती है और आवास योजना का लाभान्वित हितग्राही के रजिस्ट्रेशन नंबर पर कई अन्य अन्य व्यक्तियों की फोटो धुंधली कर अपलोड कर दी जाती है जिससे सही हितग्राही की पहचान ना हो सके।
लक्ष्मी की मेहरबानी से मुर्दे भी कर रहे हैं मास्टर रोल में काम -
ग्राम पंचायत जमुनिहा की सचिव लक्ष्मी सिंह ने ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य में जमकर मास्टर रोल में भ्रष्टाचार कमीशन खोरी का खेल खेला गया लक्ष्मी सिंह ने लक्ष्मी कमाने के चक्कर में ग्राम पंचायत के नियम मापदंडों को दरकिनार करते हुए गांव के मृत व्यक्तियों के भी नाम मास्टर रोल में फर्जी तरीके से डालकर मजदूरी भुगतान के पैसे को डकार लिया गया। पात्र व्यक्ति मास्टर रोल से गायब हो गए।
विधायक की चौपाल में हुआ लक्ष्मी का बहिष्कार -
कोतमा विधायक सुनील सराफ ग्राम पंचायत जमुनिहा में ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए जन चौपाल लगाई गई जहां जनपद पंचायत ग्राम पंचायत के अधिकारी भी विराजमान थे लेकिन भ्रष्टाचारी सचिव के स्थानांतरण व कार्यवाही को लेकर लेकर जब विधायक ने आम जनता से सचिव लक्ष्मी सिंह के कार्यों से कितने लोग खुश और कितने लोग परेशान हैं तो एक व्यक्ति ने सचिव के पक्ष में हाथ उठाया और हजारों की संख्या में लोगों ने उनके कार्य के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए हाथ उठाया और भ्रष्टाचारी सचिव लक्ष्मी सिंह पर सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की और तत्काल सचिव को ग्राम पंचायत से स्थानांतरण करने की मांग की।
कहना है -
वृद्ध महिला का आवास योजना का पैसा चारों किस्त किसी दूसरे व्यक्ति को ग़लत तरीके से देने की शिकायत हुई है एवं मास्टर रोल पर भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार होने की बात कही गई है मै स्वयं पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही करूंगा।
अरुण भारद्वाज
मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जनपद पंचायत अनूपपुर मुख्यालय बदरा