पिछले 6 माह से हैंडपंप से निकल रहा लाल पानी

दूषित पानी से कई ग्रामीण हुए बीमार शिकायत के बावजूद भी अब तक नहीं सुधरी व्यवस्था

कोतमा- कोतमा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भाठाडांड में स्थित  पिछले 6 माह से लगातार खून की तरह लाल पानी हैंडपंप से दूषित पानी निकलने को लेकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत स्थानीय स्तर पर सरपंच सचिव को दिए लेकिन अभी तक हैंडपंप का सुधार नहीं हो सका और लगातार लाल कलर की पानी निकलने से ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों का सामना भी करना पड़ रहा है !

सैकड़ों ग्रामीणों को पानी की किल्लत- ग्राम पंचायत भाठाडांड वार्ड क्रमांक 15 में स्थित हैंडपंप से लाल कलर की पानी निकालने के कारण सैकड़ों लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है जिससे ग्रामीणों को  पानी के लिए अन्य मोहल्ले में जाकर पानी ला कर गुजर-बसर करने को मजबूर है, ग्रामीणों ने बताया कि कई बार हैंड पंप सुधर वाने की गुहार उच्चाधिकारियों से लगा देने के बाद भी आज तक हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई हैंडपंप का पानी इतना गंदा निकलता है कि या पानी किसी उपयोग का नहीं होता अगर कपड़े धूल दिए तो कपड़े भी पूरे लाल कलर के हो जाते हैं , ना ही इस पानी को जानवरों को भी पिला सकते हैं पानी की किल्लत वार्ड क्रमांक 15 में 6 माह से बनी हुई है, लेकिन अभी तक हैंडपंप सुधार के लिए ना तो ग्राम पंचायत ना ही पीएचई विभाग इस और कोई पहल किया है !

दूषित पानी से हो सकती है मौत- कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर के एल दीवान ने बताया कि दूषित पानी का सेवन करने से पेट की गंभीर बीमारियां संबंधित उल्टी, दस्त, हैजा, पीलिया सहित और भी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं अगर इसे समय पर नहीं सुधारा गया तो लोगों की मृत्यु तक हो सकती है, वही दूषित पानी से नहाने पर चर्म रोग ,खुजली सहित त्वचा में कई प्रकार के बीमारी भी हो सकते हैं डॉक्टर के एल दीवान का कहना है कि दूषित पानी का ना ही खान पियन के लिए उपयोग किया जा सकता है नाही इसे नहाने धोने के लिए जब दूषित पानी इतना खतरनाक है तो फिर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी आखिर हैंडपंप की मरम्मत क्यों नहीं करा रहे हैं !

इनका कहना है

पीएचई विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है कल ही ग्राम पंचायत में जाकर उसे हैंडपंप की मरम्मत करा दी जाएगी कभी-कभी पाइप सर जाने के कारण लाल कलर का पानी हैंडपंप से निकलने लगता है उसका पूरा पाइप बदलवा कर हैंडपंप को ठीक कर दिया जाएगा

संतोष कुमार साल्वे 
पीएचई अधिकारी अनूपपुर
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...