विधायक को पत्रकारों ने थाना प्रभारी को हटाने सौंपा ज्ञापन

विभागीय जांच में डीजीपी मध्य प्रदेश शासन के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां,चल रही है विभागीय जांच  और थाना प्रभारी व दोनों पुलिसकर्मी उसी थाने में अभी पदस्थ कैसे होगी निष्पक्ष जांच? अनूपपुर जिले में पुलिस विभाग में  कैसे चल रहे हैं विभागीय जांच में दोहरे मापदंड ,तेजी से बढ़ते हुए अपराधों का ग्राफ पर क्या जादुई छड़ी से थाना प्रभारी अपराधियों को करेंगे खुलासा कौन लगाएगा अंकुश अपराधों पर..?

कोतमा- भालूमाडा़ थाना प्रभारी की गलत कार्यप्रणाली के कारण स्थानीय पुलिस की जमकर किरकिरी प्रदेश भर में हो रही है थाना प्रभारी मनोज दीक्षित स्वयं ही अपनी एवं खाकी वर्दी जो कि देशभक्ति जनसेवा के लिए जानी जाती है आज अपराधियों को बचाने एवं रंजिशन पत्रकारों पर झूठे मामले सही विवेचना जांच किए बिना आनन-फानन में मुकदमे ठोक दिए जा रहे हैं जबकि पत्रकार ने पहले ही एसडीओपी कोतमा को झूठे मामले में फंसा देने की शिकायत दी थी किन्तु गंभीर से गंभीर शिकायतों को अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता करने वाले अधिकारी ने भी पत्रकार की शिकायत नजरअंदाज कर दरकिनार कर दिया गया जिसके फलस्वरूप थाना प्रभारी ने पत्रकार पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया भालूमाडा़ थाना में जब से मनोज दीक्षित ने थाना प्रभारी  की कमान संभाली है तभी से विवादों की सुर्खियों में बने रहे हैं क्षेत्र में तेजी से अपराधों ग्राफ बढ़ रहा है थाना प्रभारी का अपराधों पर नियंत्रण नहीं है। लूट ,खुलेआम हत्या,घरों व दुकानों में चोरी हो रही है और थाना प्रभारी शिकायतकर्ता से बड़बोली बोल यह कहते हैं कि हमारे पास कोई ऐसी जादुई छड़ी नहीं है जिससे मैं घुमाऊँ और अपराधी पकड़ जाए वहीं महिला उत्पीड़न जैसे मामले में शिकायत थाना प्रभारी द्वारा अपराध न दर्ज करना और विवश होकर महिला दूसरे थाने में जाकर अपनी पीड़ा सुनाती है उसके बाद उच्च अधिकारियों के आदेश पर मामला दर्ज किया जाता है और थाना प्रभारी को इस पर भी पुलिस अधीक्षक द्वारा नोटिस जारी कर पत्राचार के माध्यम से जवाब मांगा जाता है, डीजल चोरी जैसे मामले की विभागीय जांच एसडीओपी द्वारा की गई और प्राथमिक जांच में थाना प्रभारी मनोज दीक्षित, चालाक करमजीत सिंह, आरक्षक दिनेश राठौर की भूमिका डीजल चोरी मामले में आरोपियों को बचाने में संदिग्ध पाई जाती है इसके उपरांत पुलिस महानिरिक्षक शहडोंल जोन द्वारा थाना प्रभारी एवं दो पुलिसकर्मियों की विभागीय डी जांच उमरिया जिले के पुलिस कप्तान से कराई जा रही है लेकिन वह जांच भी कछुए की चाल पर चलती हुई नजर आ रही है लगातार भालूमाडा़ थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशन कर शासन प्रशासन पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराने का प्रयास मीडिया द्वारा किया जा रहा था पत्रकार हिमांशु पासी के विरुद्ध थाना प्रभारी द्वारा झूठे मामले दर्ज किए जाने के बाद समस्त पत्रकारों ने आईजी महोदय शहडोल एवं पुलिस कप्तान अनूपपुर से पूरी मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई और थाना प्रभारी का स्थानांतरण भालूमाडा़ से किए जाने की मांग हो रही है, 4 जनवरी 2020 को समस्त पत्रकारों ने अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल से भालूमाडा़ चम्मच चौक में मिलकर थाना प्रभारी का स्थानांतरण कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर पत्रकार राजेश सिंह, नीलू रजक, रमाकांत शुक्ला, भरत मिश्रा, अखिलेश नामदेव अजय ताम्रकार संतोष चौरसिया, भगवान दास मिश्रा ,दिवाकर विश्वकर्मा, गुलाब रजक, विनय उपाध्याय ,प्रदीप मिश्रा, अरुण त्रिपाठी, जमुना रजक, मदन चौधरी ,मुकेश राय, आरसी मिश्रा, धर्मेंद्र कांत तिवारी, संजय विश्वकर्मा एवं क्षेत्र के अन्य पत्रकार साथी रहे उपस्थित।

कहना - मैं निश्चित तौर पर पत्रकारों के खिलाफ अन्याय नहीं होने दूंगा ज्ञापन में सभी बिंदुओं को लेकर आईजी महोदय से इस विषय पर चर्चा करूंगा।
बिसाहू लाल सिंह
 विधायक अनूपपुर

कहना है - समाचार प्रकाशन के मध्यम से हमें भी  पता चल रहा है भालूमाडा़ थाना क्षेत्र में लूट, घरों पर चोरी, खुले आम हत्या, महिला उत्पीड़न जैसे मामले न दर्ज न करना और साथ ही साथ डीज़ल चोरी मामले में प्रभारी व दो पुलिसकर्मी की विभागीय जांच चल रही है फिर भी थाने पर प्रभारी व दोनों पुलिसकर्मी पदस्थ अब भी है निश्चित ही उन्हें जब तक विभागीय जांच पूरी न हो जाए उन्हें तब तक इस थाने से हटा कर जिले में अटैच पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों को करना चाहिए पत्रकार पर झूठा मुकदमा दर्ज नहीं होने देंगे ,अपराधी गतिविधियों पर नियंत्रण पर अंकुश नहीं लग पा रहा  सभी विषयों पर आई जी महोदय शहडोंल जोन एवं  पुलिस कप्तान से चर्चा जरुर करेंगे।

जय प्रकाश अग्रवाल 
जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी 

कहना है - आज जिले की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है थाना प्रभारी मनोज दीक्षित की कार्यप्रणाली निश्चित ही कटघरे में कई मामले में देखने को मिली है डीज़ल चोरी जैसे मामले में विभागीय जांच आज चल रही है फिर भी प्रभारी व दोनों पुलिसकर्मी उसी थाने में अभी भी पदस्थ है ऐसे में निष्पक्ष जाँच कैसे  हो सकती है महिला उत्पीड़न जैसे मामले दर्ज नहीं होते हैं वही आज पत्रकार पर  रजिंशन थाना प्रभारी द्वारा झूठे मामले दर्ज किए जा रहे लूट ,चोरी, हत्या, अवैध कारोबारी जाम कर खुले आम भालूमाडा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रहे हैं पुलिस प्रशासन की साठगांठ से, पुलिस अधीक्षक महोदय अनुपपुर से मिल कर सभी विषयों पर चर्चा करूगा और थाना प्रभारी को तत्काल विभागीय जांच जब तक पूरी नहीं हो जाती उन्हें भालूमाडा़ थाना से हटा कर अन्य थाना क्षेत्र पर पदस्थ किया जाए ऐसी मांग करूगा ।

 बृजेश गौतम
 जिला अध्यक्ष भाजपा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...