भालूमाड़ा - ठंड के मौसम में सर्दी ने अपने पैर और पसार लिए है हालात यह हैं कि अब लोगो को भीषण सर्दी ने अपनी आगोश में ले लिया है वर्ष 2019 के अंतिम दिन 31 दिसंबर की शाम से गिर रहे पानी ने लोगो की परेशानी और बढ़ा दी है। साल 2019 के अंतिम दिन को विदाई एवं नए वर्ष 2020 का लोगो ने बरसात के साथ स्वागत किया है। साल के दूसरे दिन यानी कि 2 जनवरी 2020 को भी बारिश लगातार होती रही और नगर बारिश की वजह से सुनसान दिखाई दिया वैसे तो ठंड के मौसम में बारिश का होना जले में नमक जैसा हो गया है ठंड के दिनों में लोगों की समस्या तो बढ़ ही जाती है साथ में बिन मौसम बरसात ने लोगो की समास्या और बढ़ा दी है।
बाजार दिखा साफ,व्यापारियों के चेहरे पर उदासी -
भालूमाड़ा क्षेत्र में सप्ताह के गुरुवार के दिन साप्ताहिक बाजार रहती हैं यहां बाजार के दिन आसपास के गांव से लोग बाजार करने आते हैं लेकिन ठंड और बारिश की वजह से बाजार में रौनक देखने को नहीं मिली और लोगों की तरह बाजार भी ठंडा पड़ा रहा। जिससे बाजार में दुकान लगाए व्यापारियों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली और व्यापारी मायूस चेहरा लेकर ही घर लौट गए ठंड मे बारिश ने व्यापारी और क्षेत्र की जनता दोनों की ही समस्या बढ़ा दी है।
सुबह शाम कोहरे का कोहराम -
31 दिसम्बर से शुरू हुई बारिश के कारण सुबह शाम कोहरे का दृश्य देखने को मिला और ठंड ने लोगो को कपने पर मजबूर कर दिया और ठंड में बच्चो को थोड़ी राहत है क्योंकि बढ़ते हुए शीतलहर को देखते हुए जिले में 4 जनवरी तक का अवकाश है। सर्दी की बात करे तो लोग घर से निकलना बंद कर दिए हैं और घर के अंदर रहकर ही सर्दी से बच रहे हैं।
क्या कहते हैं डॉक्टर -
बढ़ती ठंड को देखते हुए डॉक्टर के एक दीवान का कहना है कि बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक सर्दी से बचने का प्रयास करें और जिन लोगों को दिल की बीमारी है उनको सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ेगी साथ ही 45 साल की आयु पूरी कर चुके लोगों को इन दिनों सुबह नहाते समय ठंडे पानी के उपयोग से बचना चाहिए क्योंकि कभी कभी खून मस्तिष्क में जम जाता है और खून जमने से ब्रेन अटैक का खतरा ज्यादा रहता है।