⚡ ब्रेकिंग News

यूथ कांग्रेस की बैठक संपन्न,युवाओं को आगे आने की अपील

कोतमा- युवा कांग्रेस किया मंशा है कि संगठन मजबूत हो युवा ही देश के भविष्य होते हैं और युवा ही देश को बदलने की ताकत रखते हैं नई सोच  हिम्मत के साथ यूथ कांग्रेस युवाओं को आगे आकर देश के प्रति समर्पित होकर काम करना होगा उक्त बातें अनूपपुर जिले के कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि तिवारी ने युवक कांग्रेस बैठक के दौरान कहीं जिसमें सैकड़ों की तादाद पर युवा उपस्थित रहे युवाओं को जोड़ने का मुख्य मकसद प्रदेश व देश को विकासशील बनाना ही माना गया है ! विधानसभा क्षेत्र में यूथ को मजबूत करने के लिए युवा कांग्रेस गांव -गांव जाकर संगठन तैयार कर रही है, जिससे यूथ मजबूत हो सके यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि तिवारी ने बताया कि यूथ का मुख्य उद्देश्य है कि आसपास होने वाली समस्याओं के निदान के लिए यह यूथ बनाया जा रहा है जिसमें क्षेत्र की समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण किया जा सके, वही जो समस्या का निराकरण ना हो वह माननीय विधायक व जिले के पदाधिकारियों तक समय पर पहुंच सके जिससे लोगों की समस्याएं कम हो सकेंगी इसी कड़ी में कोतमा विधायक सुनील सराफ के निर्देशानुसार यूथ कांग्रेस ने अब बूथों में जाकर अपने कार्यकर्ता बनाना चालू कर दिया है कोतमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों में यूथ कांग्रेस ने बैठक कर नौजवानों को जोड़ने का काम किया है !
बताया गया कि लगातार यूथ कांग्रेस अब बूथों तक जाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही है जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ बूथ कार्यकर्ता अपने ग्राम पंचायतों में आम लोगों को दिला सकें इसके लिए यूथ कांग्रेस ने बूथों में जाकर कर कार्यकर्ता का संगठन बनाना चालू कर दिया है !

यहां हुई बैठक -माननीय विधायक कोतमा सुनील सराफ जी के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने की दिशा में  युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक बूथ क्र.173 ग्राम खोड़री न. 2 में सम्पन्न हुई वही विधायक कोतमा सुनील सराफ जी के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने की दिशा में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक ग्राम छतई में सम्पन्न हुई.. उपस्थित बूथ क्र.5 ,10,11के समस्त युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे, बैठक में कई तरह की चर्चाएं भी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए की गई इस दौरान ऋषि तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को समर्पित युवाओं की ताकत होनी चाहिए जिससे देश प्रदेश आगे बढ़ते रहें क्षेत्र में होने वाली समस्याओं को भी यूथ कांग्रेस उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएं और स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ भी दिलाएं जिससे अपने आसपास क्षेत्र समाज का विकास हो सके !

बैठक में यह रहे - युवा कांग्रेस साथी गण- काशी शर्मा, विजय केवट, सुखु साहू, खेमराज साहू, बद्री केवट, घनश्याम सिंह, हेम सिंह, शोभन सिंह, लोकनाथ, कुलदीप सिंह, नेम सिंह, दीपक केवट सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस के साथी गण मौजूद रहे
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...