⚡ ब्रेकिंग News

संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के डाक्टरों ने कैंसर से बचाव की दी जानकारी

कोतमा - सरस्वती शिशु मंदिर कोतमा में संजीवनी सीबीसीसी यूएसए कैंसर हॉस्पिटल के सीनियर कैंसर सर्जन डॉक्टर चतुर मोहता और रक्त रोग विशेषक डॉक्टर विकास गोयल को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को डॉक्टरों ने कैंसर किन किन कारणों से होता है व कैंसर से बचाव की इसकी जानकारी दी।डॉ अर्पण चतुर मोहता ने बताया कि आज कल दिनचर्या में बदलाव के कारण कैंसर रोग बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा है खासकर महिलाओं में कैंसर की मरीज की संख्या बढ़ी है जिसका मुख्य कारण मोटापा,आलस्य जीवन,बच्चों को दूध न पिलाना, बांझपन हार्मोनल रिप्लेसमेंट उपचार,शराब आदि है फ्रजन सेक्शन मशीन की मदद से 80% स्तन कैंसर में स्तन बचाया जा सकता है व फ्रोजन सेक्शन मशीन की मदद से कैंसर रिकुरेंस भी कम होता है। डॉक्टर अर्पण ने बताया कि जेनेटिक टेस्ट जैसे ओंकोटाइप DX एक आधुनिक टेस्ट है जिससे पता चलता है कि मरीज को  किमोथेरेपी की जरूरत है या नहीं।वहीं रक्त रोग रक्त कैंसर व बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉक्टर विकास गोयल ने बताया कि एनीमिया जनसाधारण में बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है विशेषकर महिलाओं में किशोरावस्था एवं गर्भावस्था के दौरान खून की कमी के कई कारण हो सकते हैं जैसे आयरन की कमी विटामिन की कमी बोन मैरो का फेल होना सिकल सेल एनीमिया थाईलैंड सीमिया और दुर्लभ बीमारी है जैसे ब्लड कैंसर इत्यादि। वही इन सब के बचाव के लिए डॉ विकास गोयल ने बताया कि निमिया का बचाव संतुलित भोजन और दवाइयों से संभव है आयरन की कमी को दूर करने के लिए आयरन युक्त भोजन हरी सब्जियां केला अनार गुड आदि का सेवन करना चाहिए एवं समय समय पर रक्त रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेते रहना चाहिए।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...