इधर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही
अनूपपुर- क्षेत्र में इन दिनों अवैध उत्खनन व परिवहन आम बात हो गई है जिस पर पुलिस व खनिज विभाग लगातार कार्यवाही कर ही रही है इसके बावजूद भी उत्खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं दे रहा है गुरुवार की रात बीड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना में दिखी पचखुरा केवाई नदी के पास कोयले का अवैध उत्खनन किया जा रहा है जिस पर पुलिस ने टीम बनाकर छापामार कार्यवाही की मौके से दो ट्रैक्टर वाहन कोई देश इरादे जप्त किए गए कोयले से लदे दो ट्रैक्टर पुलिस ने किया जप्त ।
पुलिस ने टीम बनाकर की कार्यवाही -
मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने छापामार कार्यवाही की मौके से दोनो निवासी कोठी रोड तरसिली, रात 11.30 बजे नदी किनारे कोयले का उत्खनन कर मेसी ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 18 ए 2949 आरोपी चालक मनीष यादव उम्र 23 वर्ष, मालिक रवि सिन्ह दोनो नि. तरसिली , सोनालिका ट्रेक्टर क्र एमपी 65 ए 0283 आरोपी चालक आत्माराम यादव उम्र 24 वर्ष, मालिक जयराम साहु दोनो निवासी तरसिली बिजुरी के बताए गए दोनो ट्रेक्टर ट्राली में केवई नदी के पास से अवैध कोयला खनन कर परिवहन करने पर धारा 18- (1)(5) अवैध खनिज अधि. के तहत कार्यवाही की गयी है, बिजुरी पुलिस ने बताया कि काफी लंबे समय से मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि कोयले का उत्खनन कर ईट भट्ठों में बेचा जा रहा है जिसमें टीम गठित कर कार्यवाही की गई !
इधर खनिज विभाग की कार्यवाही-
गुरुवार की रात 10:30 शिकायत के आधार पर खनिज रेत के अवैध परिवहन के दौरान वाहन ट्रक क्रमांक एमपी 65 जिए 2228 को जब्त जैतपुर रोड, ग्राम- खांडा में जब्त किया गया। वाहन को शासकीय अभिरक्षा में कलेक्टर परिसर में खड़ा किया गया है।
इसी प्रकार अमरकंटक रोड ग्राम- बसनिहा में वाहन ट्रक क्रमांक एमपी 18 जी ए 3539 को खनिज उत्पाद गिट्टी के अवैध परिवहन के दौरान जब्त किया गया। वाहन को शासकीय अभिरक्षा में थाना- राजेन्द्रग्राम में खड़ा किया गया है।
उक्त दोनो वाहनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।