कोतमा विधानसभा में विकास छूटा कोसों दूर पीछे, कुछ सत्ताधारी नेता भ्रष्टाचार कि जांच पर दोहरे मापदंड, अपने ही पार्टी नेताओ पर दर्ज कराए जा रहे हैं झूठे मामले
कोतमा - मध्यप्रदेश के विधानसभा सभा चुनाव 2018 में कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में भले ही बड़े बड़े वादे व लुभाने सपने दिखाकर आज मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ सरकार को सत्ता की चाबी मिलते ही सुर ताल बदल जाते हैं किए गए वादे बस वचन पत्र तक सीमित रह गए सरकार आम जनता से किए गए वादे को भूल बैठी है आज वचन पत्र पर किए गए वादे पर स्वयं सरकार के मुखिया कमलनाथ ही मुकर जाए तो ऐसे में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के विधायक आम जनता से किए गए वादे से भला क्यों ना मुकर जाए। कोतमा विधानसभा क्षेत्र के कुछ कांग्रेस पार्टी के नेता व जनप्रतिनिधि आम जनता से किए गए वादों वचनों को भूल बैठे हैं आम जनता तो यहां तक अब कहने लगी है नायक फिल्मी को देखकर नेताजी सुबह शाम आम जनता लॉलीपॉप करोड़ीमल के सपने दिखाते हैं नेताजी का सब कुछ यह ढकोसला आम जनता भलीभांति समझ रही है नेताजी सत्ता के घमंड में चकनाचूर हो चुके हैं और अपने ही पार्टी के नेताओं पर झूठे मामले दर्ज कराए जाते हैं आज विकास की बात तो कोसों दूर हो चली है अपने विपक्षियों को कैसे निपटाना है सिर्फ उस पर ही कुछ सत्ताधारी नेताओं का ध्यान केंद्रित हो गया है वही मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार अब अपने ही वचन पत्र में किए एक दावे से मुकर गई है या कहें सरकार ने यूटर्न ले लिया है वचन पत्र में कांग्रेस ने कहा था कि बेरोजगार युवाओं को सक्षम बनाने के लिए प्रति माह 4 हजार रुपए दिया जाएगा लेकिन सरकार अपने इस वादे से मुकर गई है।
कांग्रेस के वचन पत्र की कुछ मुख्य बातें-
हम जन आयोग का गठन कर भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ बड़ी लड़ाई लड़ेंगे, किसानों का बिजली बिल आधा करेंगे,किसानों का कर्ज माफ़ करेंगे, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 300 से बढ़ाकर 1000 करेंगे,4000 प्रतिमाह हर परिवार के एक बेरोज़गार युवा को दिया जाएगा, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 1 लाख युवा को नौकरी देंगे,सभी फसलों और कुछ सब्जियों पर बोनस मिलेगा,पांच रुपये लीटर दूध,छात्राओं को स्कूल से पीएचडी तक की मुफ्त पढ़ाई,महिला सुरक्षा की दृष्टि से 17 से 45 साल की महिलाओं को निशुल्क स्मार्ट फोन और इसमें आत्मरक्षा के लिए ऐप इंस्टॉल होगी इत्यादि जैसे कुल 75 वादे कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2018 के वचन पत्र में किए थे लेकिन आज भी कुछ वादो को छोड़कर वचन पत्र के सभी वादे झूठे साबित हो रहे हैं।
कहना है -
कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में आम जनता के साथ धोखा व छलावा किया है आम जनता से वचन पत्र में किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं, बेरोजगार युवा,किसान,महिला शिक्षक,शासकीय कर्मचारी, पेंशनधारी,गरीब लोगो से किए गए वादे खोखले व झूठे साबित हुए हैं कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया आज प्रदेश की जनता अपने आपको ठगी हुई महसूस कर रही है।
बृजेश गौतम,भाजपा जिला अध्यक्ष
कहना है-
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपनी वचन पत्र में लुभावने लगभग 75 वादे किए गए थे लेकिन आज 75 में से सही तौर पर 5 से 10 वादे भी पूरे नहीं किए गए हैं, बेरोजगारों को रोजगार देने की बात हो या फिर किसानों को ऋण कर्ज माफी की बात हो आज सरकार अपने ही वादे से मुकर रही है आम जनता सब कुछ देख और समझ रही है।
राम अवध सिंह,पूर्व नपा अध्यक्ष पसान,(भाजपा नेता)
कहना है -
भाजपा जो कहती है वह करती है किंतु कांग्रेस पार्टी चुनाव के वक्त बड़े बड़े करोड़ीमल के वादे व सपने अपने वचन पत्र में आम जनता से ठगी करती है,बिजली बिल माफी,अतिथि विद्वानो व शिक्षकों का नियमितीकरण, बेरोजगार युवाओं को रोजगार, किसानों का ऋण माफ अब तक नहीं हो सका अब कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता ही कांग्रेस पार्टी के वचन पत्र के वादे पूरे न होने पर आवाज उठा रहे हैं।
उमेश मिश्रा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष


