अनूपपुर-जिले के कोतमा थानांतर्गत पचखुरा गांव के पास जंगल में एक अधेड़ की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।सुबह सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर टहलने के लिए गए हुए थे तो उन्होंने अपने ही गांव के शोभन यादव पिता चरकू यादव का शव देखा। धीरे धीरे घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया और फिर ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।परिजनों ने बताया कि मृतक जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गया हुआ था लेकिन मौत का कारण अभी अज्ञात है पुलिस ने मौके में पहुंच कर मौका पंचनामा तैयार किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को शौप दिया गया है।
पँचखुरा के जंगल में मिला शव
सच से सामना
0