सेंट जोसेफ स्कूल कोतमा में कक्षा 12वी कॉमर्स की छात्रा कुमारी शर्जल त्रिपाठी को मिला वेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का सम्मान
कोतमा- आज देश की होनहार बेटियां किसी से कम नहीं चाहे वह खेलकूद का क्षेत्र हो या फिर पढ़ाई लिखाई का आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे है और देश, प्रदेश, जिले और नगर का बेटियां आज गौरव बढ़ा रही हैं साथ ही साथ अपने माता-पिता विद्यालय व शिक्षकों का नाम रोशन करने में कदम से कदम मिलाकर चल रही है अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र में बेटियाँ आज अपने मां-बाप का बोझ नहीं गौरव बढ़ा रही हैं पढ़ाई लिखाई में लड़कों को भी पीछे छोड़ कर एक कदम आगे चल पड़ी होनहार बेटियां, सेंट जोसेफ स्कूल कोतमा में विद्या अध्ययन करने वाली कक्षा 12 वी में कॉमर्स की पढ़ाई करने वाली होनहार नगर का गौरव बढ़ाने वाली बेटी कुमारी शर्जल त्रिपाठी पिता विमल त्रिपाठी निवासी भालूमाडा़ घोड़ा दफाई को बेस्ट स्टूडेंट आफ द ईयर से विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों द्वारा प्रमाण पत्र व शील्ड देकर स्कूल परिषद में सम्मानित किया गया,जब बेस्ट स्टूडेंट आफ द ईयर से अवार्ड से सम्मानित बेटी से इस विषय पर बातचीत व चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि आज जो कुछ मुझे सम्मान हासिल हुआ है इसके सही हकदार मेरे विद्यालय के प्राचार्य, क्लास टीचर, मेरे सभी गुरुजन, और मेरे माता-पिता को इसका श्रेय जाता है जिन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया,मेरा साथ हर वक्त हर परिस्थिति में हमेशा बनाए रखा।जब इस पर अपने नगर की होनहार बेटी के पिता विमल त्रिपाठी जी से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा आज शर्जल को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर सम्मान गौरव विद्यालय की ओर से प्राप्त हुआ उसके सही हकदार उसके क्लास टीचर सभी गुरुजन और बेटी की पढ़ाई लिखाई के प्रति सच्ची निष्ठा लगन व परिश्रम का नतीजा।