कोतमा-विधानसभा क्षेत्र में यूथ को मजबूत करने के लिए युवा कांग्रेस गांव -गांव जाकर संगठन तैयार कर रही है, जिससे यूथ कांग्रेस संगठन मजबूत हो सके यूथ कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ऋषि तिवारी ने बताया कि यूथ कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है कि आसपास होने वाली समस्याओं के निदान के लिए यह यूथ कांग्रेस संगठन बनाया जा रहा है जिसमें क्षेत्र की समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण किया जा सके, वही जो समस्या का निराकरण ना हो वह माननीय विधायक व जिले के पदाधिकारियों तक समय पर पहुंच सके जिससे लोगों की समस्याएं कम हो सकेंगी इसी कड़ी में कोतमा विधायक सुनील सराफ के निर्देशानुसार यूथ कांग्रेस ने अब बूथों में जाकर अपने कार्यकर्ता बनाना चालू कर दिया है कोतमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रेउसा में यूथ कांग्रेस ने बैठक कर नौजवानों को जोड़ने का काम किया है !
बताया गया कि लगातार यूथ कांग्रेस अब बूथों तक जाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही है जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ बूथ कार्यकर्ता अपने ग्राम पंचायतों में आम लोगों को दिला सकें इसके लिए यूथ कांग्रेस ने बूथों में जाकर कर कार्यकर्ता का संगठन बनाना चालू कर दिया है !
बैठक में यह रहे उपस्थित-मृगेंद्र सिंह, कौशल जायसवाल,उमेश जायसवाल, माखन सोनवानी, रामचरित जायसवाल, जीवनलाल पाव, राजु जयसवाल, संतोष बैगा, राजू प्रसाद, राजेश जायसवाल, विजय बैगा, शोभित, अशोक, रामफल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे!