⚡ ब्रेकिंग News

प्रदेश सरकार की खतरे की बजी घंटी..?

एक विधायक का इस्तीफा,वहीं गायब 4 विधायकों में से कुछ को मंत्री बनाने का दिया जा रहा है जबरदस्त ऑफर व चल रही है घोषणा,अब देखना होगा कि वह विधायक किस सरकार में मंत्री बनते हैं


कोतमा -एक ओर कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री,मंत्री,विधायक व नेता सरकार को कहते फिर रहे थे कि सरकार को किसी प्रकार का खतरा नहीं है सभी विधायक उनके संपर्क में हैं और सरकार मजबूत हाथों में है कहा यह भी जा रहा था कि शिवराज सिंह जहां से सोचना बंद करते हैं वहीं से कमलनाथ सिंह सोचना शुरु करते हैं और राजनीति के चाणक्य है। वही कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा के नेताओं के ऊपर विधायकों को खरीदने व बंधक बनाने का आरोप लगा रहे थे और लगभग 10 विधायक लापता जिन से कांग्रेस पार्टी का फोन से संपर्क टूट गया था लेकिन अचानक से विधायक प्रकट हो जाते हैं और वहीं विधायक क्या कहते हैं कि हमें किसी प्रकार से बंधक नहीं बनाया गया था ना ही खरीदने की कोशिश की गई थी लेकिन कांग्रेस के कुछ नेता अपने आपको स्थापित करने के लिए हमें बंधक से छुड़ा लाने की बात कह कर बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे।


मंत्री बनने की खबर सुन,हुई नींद हराम-

अनूपपुर जिले के निर्माता कहे जाने वाले पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक बिसाहूलाल सिंह के 4 5 दिनों से अचानक लापता व फोन से संपर्क टूटने पर कांग्रेस में भूचाल सा मच गया वही खबरों में गायब विधायकों को कैबिनेट विस्तार कर मंत्री बनाने की खबरें भी चलने लगी। वैसे ही अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह के कुछ विरोधी विधायक जो बिसाहूलाल सिंह के मंत्री बनने की खबर सुनते ही अंदर से बौखला हुए एवं दुखी है और उनकी रात की नींद,दिन का चैन उड़ा हुआ है अनूपपुर विधायक पर्दे के पीछे रहकर ऐसी बैटिंग कर रहे हैं विरोधी तो विरोधी अपनों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा आखिर बिसाहू लाल को मंत्री बनने का रोड़ा कैसे तैयार किया जाए इस पर भी कुछ विधायक मंथन कर रहे हैं कुछ विधायक मीडिया के सामने आकर कमलनाथ सरकार के किसी प्रकार का खतरा ना होने की बात कही जाती है वही मन ही मन स्वयं मंत्री बनने के सपने सजाए बैठे हैं तो अपने सपनों को भी चकनाचूर होता देखकर चेहरे से हंसी गायब सी हो गई हैं यदि अनूपपुर विधायक बिसाहू सिंह मंत्री बन जाते हैं तो उनके ही पार्टी के कुछ विरोधी विधायक राजनीति के क्षेत्र में कैसी पलटन लेते हैं यह तो उनके मंत्री बनने के बाद ही पता चलेगा।


विधायक ने दिया इस्तीफा- 
 मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक हरदीप सिंह डांग ने विधानसभा सदस्य के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा उस समय आया है जब मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि उनकी सरकार को न तो कोई खतरा है और न ही किसी को इस बारे में कोई चिंता करने की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरदीप सिंह उन लापता चार विधायकों में से एक बताए जा रहे हैं,जिनके गायब होने की बात सामने आई थी।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...