⚡ ब्रेकिंग News

यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ने किया आभार व्यक्त

यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अमित सेन गुप्ता ने समस्त सरकारी संस्थाओं एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया !

राजनगर ! राजनगर के यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अमित सेन गुप्ता ने सभी शासकीय विभागों एवं कर्मचारियों समाजसेवियों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे अनूपपुर जिले के रामनगर थाना के समस्त स्थानों पर लॉक डाउन के दौरान हमारे स्थानीय पुलिस विभाग के मुखिया थाना प्रभारी श्रीमान बी एन प्रजापति जी स्वयं अपने कर्मचारियों के साथ अपनी सेवा पूरी निष्ठा और मुस्तैदी के साथ निर्वाह कर रहे हैं वह 24 घंटे अपने टीम के साथ लोगों से इस जानलेवा बीमारी को हराने के लिए अपील कर रहे हैं कि वे घरों में अपना दिन व्यतीत करें, बेवजह न निकले की समझाइश दे रहे हैं 

राजनगर के उप स्वास्थ्य केंद्र के सुपरवाइजर श्री केशव मरावी जी द्वारा इस जानलेवा बीमारी से लड़ने के उपाय के बारे में बता रहे हैं कि वे अपनी टीम के साथ स्वयं की परवाह किये बगैर अपनी सेवाएं दे रहे हैं । 1 जनवरी से बाहर से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण घरों में जाकर अपनी टीम के साथ कर रहे हैं !

राजनगर आर. ओं के मुखिया श्रीमान ए एन नायक जी के आदेशानुसार और श्री प्रभात गोलाई जी के कुशल मार्गदर्शन मे पूरे आर ओ के कॉलोनियों एवं समस्त स्थानों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया राजनगर आर. ओं के हेल्थ विभाग द्वारा श्री पी के साहू अपने टीम के साथ मिलकर इस जानलेवा बीमारी कोरोना से लड़ने और बचाव के उपाय के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं !

हमारे ग्राम पंचायत बनगवां के सरपंच श्रीमती रानी पनिका एवं सचिव श्री राजेश मिश्रा जी के द्वारा इस बीमारी से लड़ने और बचाने के उपायो के बारे में ग्राम पंचायत के लोगों को जागरूक कर रहे हैं एवं इस लॉक डाउन के दौरान जो व्यक्ति घर नहीं पहुंच पाए थे उन्हें ग्राम पंचायत द्वारा ठहरा कर भोजन एवं समस्त जरूरत की चीज उपलब्ध कराई जा रही है 
हमारे नगर के समाजसेवियों द्वारा अन्न का वितरण किया जा रहा है हमारे कर्मठ समाजसेवी गण राजू श्रीवास्तव मुकेश राजधर इमरान खान भीम जयसवाल अश्वनी यादव का भी प्रयास सराहनीय रहा !
अमित सेनगुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस लॉक  डाउन के दौरान अपनी अतुलनीय सहभागिता प्रदान की। उन्होंने सभी से अपील की  इस मुसीबत के समय सभी को संयम रखने की आवश्यकता है और इस संकट से बचने के लिए अपने अपने घरों में ही रहने की अपील की और पूरे विश्व को इस महामारी से मुक्त होने के  लिये भगवान से प्रार्थना की!
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...