अगर दिल मे जज्बा कुछ करने का हो तो हौसला ही पर्याप्त होता है
24 घंटे कर सकते हैं संपर्क -सुनील सराफ
कोतमा। बीते दिनों हुए सियासी उठापटक के बाद मध्यप्रदेस कि राजनीति व सत्ता की बदली आवो हवा के बाद यह कयाश लगाए जा रहे थे कि कोतमा विधायक की राजनीति का सूरज अब अस्त हो गया।जिसे लेकर तरह तरह के पोस्ट व कमेंट्स सोशल मीडिया व पोर्टल के द्वारा चलाये जा रहे थे।व विधायक के हौसले को फीका करने का एक असफल प्रयास भी किया गया। जिसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए विधायक सुनील सराफ दुगनी गति से अपने दिनचर्या के फॉर्म में लौटकर आये।विदित होकि भोपाल से लौटकर आने के बाद प्रशासन के निर्देशों का पालन करने विधायक जी को घर मे ही सुरक्षित रहने की सलाह दी गयी थी।जिसका वो पालन कर भी रहे हैं।विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से अनवरत क्षेत्र में दौड़ने व सम्पर्क कर समश्या के निदान करने वाले जन चहेते विधायक भला इस आपदा में कैसे घर बैठ सकते हैं।उन्होंने पूरी स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ निकल पड़े अपने उस कर्म को करने जिसे निभाने का उन्होंने आम जनता से वादा किया था।सत्ता सियासत व सत्र आते जाते रहते हैं गर दिल मे जज्बा कुछ करने का हो तो पद मायने नही रखता। इसका जीता जागता उदाहरण कोतमा विधायक सुनील सराफ ने दिया।
विधायक व कांग्रेस कार्यकर्ता जरूरतमंदों को पहुंचा रहे भोजन
देश में फैले कोरोना वायरस से जनजीवन अस्त-व्यस्त है इसमें सबसे ज्यादा परेशानी मजदूर वर्ग के लोग हैं जिन्हें दो वक्त की रोटी कमाने के लिए रोजाना घर से निकलना पड़ता था लेकिन अचानक लॉक डाउन होने के कारण क्षेत्र में कई ऐसे मजदूर परिवार थे जिन पर खाने की समस्या अनाज की समस्या आ रही थी, जिसमें कोतमा विधायक ने स्वयं नगर सहित ग्रामीण अंचलों में निकल कर जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने का कार्य किया साथ ही भोजन की भी व्यवस्था गांव गांव जाकर की है, इसी कड़ी में कोतमा विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं से भी ग्रामीण अंचलों में भोजन की व्यवस्था के लिए कहा था जिस पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी जरूरतमंदों को अनाज व भोजन पहुंचाने का काम किया है !
1 सप्ताह से ऊपर जरूरतमंदों के है संपर्क में -
कोतमा विधायक पिछले 1 सप्ताह से लगातार नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्वयं जाकर भोजन व राशन की व्यवस्था कराने के साथ 24 घंटे लोगों की सेवा में तत्पर दिख रहे हैं इसी कड़ी में पिछले 1 सप्ताह के अंदर कोतमा नगर, गोविंदा कॉलरी ,गणेश नगर, प्यारी, भाद बॉडीखार, बागडूमरा, बरतराई, बैहाटोला, कटकोना कोलानटोला सहित दर्जनों गांव का भ्रमण कर जरूरतमंदों के पास राशन वह अनाज पहुंचाने का काम किया है !
कार्यकर्ता भी नहीं रहे पीछे- कोतमा विधायक ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है जिस पर अपने कार्यकर्ताओं को भी लोगों की सेवा में लगा दिया, कार्यकर्ताओं ने पिछले 1 सप्ताह में बिजुरी नगर सहित बिजुरी के समीप कुड़कु दफाई, परसापानी, पुरानी बस्ती,परसापानी नई बस्ती,कुरजा, अर्जुन घाट, बरघाट , सुगड़ी, बछौली, आमाघाट, कुड़कु दफाई (बरघाट), थानगांव जोशीमहुआ,छिरहाडाँड़,बंधवाटोला,घोंचीमुड़ा,कनईटोला,बंसल मुहल्ला(तिलवनटोला),करौंधिया,व सरई नाका मैं जरूरतमंदों को राशन, भोजन पहुंचाने की भी व्यवस्था की गई !
विधायक ने लोगों से की अपील -
कोतमा विधायक सुनील सराफ ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व सहित हमारे देश मे भी COVID-19 वायरस का संक्रमण फैल रहा है, ऐसे घातक संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक है, की हम सभी कुछ दिनों के लिए एक दूसरे से दूरियाँ रखते हुए, इस संक्रमण से बचाव करें।सभी से निवेदन है कि चिकित्सको के परामर्श का अनुपालन करते हुए, कोई विशेष कार्य न हो तो बाहर न निकलें, घर पर ही रहें, एक दूसरे से समुचित दूरियां बनाते हुए, समय समय पर साबुन से हाथ अवश्य धोते रहें, मुख और नाक को मास्क से ढक कर रखें तथा हाथों को स्वच्छ रखने के लिए सिनेटायज़र का उपयोग करें, बाहर के किसी भी दूषित खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
24 घंटे मेरा मोबाइल है चालू-
कोतमा विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से कहा है कि किसी भी तरह से जरूरत पड़ने पर मेरे से आप 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं, विधानसभा क्षेत्र में कई जगह मेरे मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं उस नंबर पर आप किसी भी समय संपर्क कर सूचित कर सकते हैं जिससे मैं आपकी हर संभव मदद कर सकूं !