⚡ ब्रेकिंग News

ग्राम पंचायत दारसागर के सचिव सरपंच भ्रष्टाचार की नाव पर हुए सवार,लगा रहे शासकीय पैसे पर डुबकी..?

शौचालय निर्माण कार्य होने के बजाए बन गया कूड़ेदान,सीएम हेल्पलाइन में उदित  मिश्रा ने ग्राम पंचायत दारसागर में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में की शिकायत लगाए गंभीर आरोप सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन.!

शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के ससुराल व भाजपा नेता नरेंद्र मरावी पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग के गृह गांव के ग्राम पंचायत दारसागर में भ्रष्टाचार चरम पर, जनप्रतिनिधियों ने साधी चुप्पी


कोतमा - एक ओर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के अंतिम छोर तक विकास कार्य के लिए पानी की तरह पैसा ग्राम पंचायतों में बहा रहे हैं वही दूसरी ओर अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत के ज्यादातर ग्राम पंचायतो में बैठे मठाधीश कुछ भ्रष्टाचारी सचिव विकास कार्य,निर्माण कार्य के नाम पर शासकीय पैसे में अपने अपने हाथ धो कर जेब भर रहे हैं।भ्रष्टाचारी सचिवो को जिले के किसी जिम्मेदार अधिकारी का डर भय नजर नहीं आता और यह भी सच है कि ऊपर से नीचे तक शासकीय पैसे का कमीशन का खेल की चढ़ोतरी चढ़ाई जाती है और भ्रस्टाचार का नंगा नाच ग्राम पंचायतो में होते रहता है।जनपद के जिम्मेदार इंजीनियर,सीईओ,एसडीओ सब भ्रष्टाचार की नव पर सवार होकर डुबकी लगा रहे हैं,किसी को नहीं विकास व निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की चिंता।मठाधीश अपनी अपनी जेब भरने में व्याकुल है।ग्राम पंचायतों में कुछ जिम्मेदार सचिव सरपंच भ्रष्टाचार की नई नई इमारतें लिखने में लगे हुए हैं और जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णीय नींद पर धृतराष्ट्र  बनकर शासन की सिंहासन की कुर्सी पर बैठकर भ्रष्टाचार के खेल पर खुद पलीता लगवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

बिना शौचालय बने ही, पैसा को सचिव सरपंच ने डकारा-
जिला पंचायत अनूपपुर मुख्यालय बदरा अंतर्गत ग्राम पंचायत दरसागर के सरपंच प्रेम सिंह मार्को एवम पूर्व सचिव ने मिलकर ग्राम पंचायत दरसागर कार्यालय के चंद कदमों की दूरी पर शासकीय पीडीएस गोदाम शौचालय सहित वर्ष 2015 में 10 लाख रुपए स्वीकृत हुए वर्ष 2018 आते आते कई किस्तों में लगभग 13 लाख रुपए भ्रष्टाचारी सचिव व सरपंच प्रेम सिंह मार्को ने डाकर लिया लेकिन पीडीएस गोदाम में बनने वाले शौचालय की नीव तक नहीं खुदी और एक ईटा भी शौचालय निर्माण के कार्य में नहीं लगा लेकिन भ्रष्टाचारी सचिव सरपंच ने शासकीय पैसे की बंदरबांट कर शौचालय के पैसे भी डकार कर शासकीय पैसे की हेराफेरी कर डाली। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार मठाधीश अधिकारी भ्रष्टाचारी सचिव सरपंच पर नकेल कसने के बजाय उन्हें अभय दान देकर भ्रष्टाचार की खुली छूट दे डाली।


पीसीसी सड़क निर्माण कार्य चढ़ा गुणवत्ता की भेंट -
ग्राम पंचायत दार सागर में इन दिनों भ्रष्टाचार के नए नए अध्याय लिखे जा रहे हैं, वर्तमान दारसागर सचिव खुमान सिंह एवम सरपंच प्रेम सिंह मार्को इन दिनों सांसद हिमांद्री सिंह के ससुराल और भाजपा नेता नरेंद्र मरावी पूर्व अध्यक्ष,अनुसूचित जनजाति आयोग के गृह गांव में  पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पर गुणवत्ता विहीन कार्य कर शासकीय पैसे की हेराफेरी की जा रही है मापदंडों के अनुरूप कार्य किए जा रहे हैं न पीसीसी सड़क की बेस का पता न टॉप की गहराई का पता।मनमर्जी भ्रष्टाचारी विकास कार्य के नाम पर भ्रष्टाचार परोस रहे हैं निर्माण कार्यों में संबंधित उपयंत्री का अता पता नहीं अब मिलकर शासकीय पैसे पर बंदरबांट कर डुबकी लगा रहे हैं।

कहना है -

आज छुट्टी का दिन है कल पूरे मामले की जानकारी सीईओ से लेकर जांच कराई जाएगी, दोषी पाने पर कार्यवाही की जाएगी।

मिलिंद नागदेवे
जिला पंचायत सीईओ,अनूपपुर
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...