⚡ ब्रेकिंग News

1 जून से MP अनलॉक के लिए छूट पर मंथन जारी,पढ़े कौन-कौन सी सेवाओ में दी जाएगी छूट

भोपाल-मध्य प्रदेश कोरोना कर्प्फू से अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर बनाए गए मंत्री समूह की गुरुवार को बैठक हुई. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अनलॉक की कुछ गाइडलाइन पर सहमति बन गई है. अब इन गाइड लाइन को सीएम के साथ होने वाली बैठक में रखा जाएगा और फिर उसे अंतिम रूप दिया जाएगा. बैठक में सरकारी कार्यालय में 50% कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर सहमति बनी है. इसके अलावा निर्माण कार्य और सर्विस प्रोवाइडर संबंधी चालू की जाएगी.

 

मंत्री समूह की बैठक में शादी समारोह पर लगी पाबंदी को हटा दिया गया है, लेकिन समारोह में शामिल होने वालों की संख्या सीमित की गई है. नए नियम के बाद शादी में दोनों पक्षों की तरफ से 20- 20 लोग शामिल हो सकेंगे. साथ ही अंतिम संस्कार में 20 और मृत्युभोज में भी 20 लोंगो की इजाजत दी गई है।

बता दें कि राजनीति और धार्मिक कार्यक्रम में पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. मंदिर में एक समय में पुजारी के साथ दो श्रद्धालु मौजूद रह सकेंगे. वहीं मॉल, टॉकिज पूरी तरह बंद रहेंगे और राज्यों की सीमाओं पर सख्ती पहले की तरह जारी रहेगी।

अंतिम निर्णय 31 मई को।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सोमवार 31 मई को सुबह 11 बजे एक जून से प्रदेश में अनलॉक के लिए फिर से मंत्री समूह की बैठक में चर्चा करेंगे. वे सोमवार को ही सुबह 11:30 बजे कोविड-19 से बचाव के लिए जन-जागरूकता संबंधी मंत्री समूह की बैठक में भी शामिल होंगे. हालांकि सोमवार को आयोजित बैठकों में ड्राफ्ट को फाइनल किया जाएगा. फाइनल ड्राफ्ट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उसी दिन सौंप दिया जाएगा. अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री श्री चौहान लेंगे।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...