⚡ ब्रेकिंग News

विधायक प्रतिनिधि एवम नपा अध्यक्ष ने किया क्षेत्र का निरीक्षण,ली कोविड-19 संबंधित जानकारी

कोतमा - कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को कम करने के लिए लगातार शासन प्रशासन द्वारा हर एक उचित कदम उठाया जा रहा है और शासन के प्रयास और लोगो की जागरूकता से जिले में काफी हद तक कोरोना जैसी महामारी पर काबू भी पा लिया गया है। ऐसे में अनूपपुर विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह एवम नपा पसान अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता ने कोविड-19 केयर सेंटर भालूमाड़ा का निरीक्षण किया।


विधायक प्रतिनिधि एवम नपा अध्यक्ष ने किया कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण-

विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह एवम पसान नपा अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता ने 28 मई को अपने क्षेत्र में कोविड से जुड़ी समस्याओं को जानने के लिए क्षेत्र में संपर्क किया व टीकाकरण सेंटर एवम कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया।इसी दौरान भालूमाड़ा एसईसीएल अस्पताल भवन जिसको कोविड-19 केयर सेंटर के रूप में परिवर्तित कर दिया है उसका आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए अनूपपुर विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह एवम नपा पसान अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता पहुंचे वहां पर कोरोना मरीज संबंधी क्या परेशानियां है इसका भी जायजा लिया।
तेजी से फैल रहा है संक्रमण
कोरोना का खतरा अब धीरे धीरे कम पड़ता जा रहा है।भालूमाड़ा एसईसीएल अस्पताल में बने कोविड केयर सेंटर में काम कर रहे स्टाफ को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था जिसकी शिकायत विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह एवम पसान नपा अध्यक्ष सुमन राजू को काफी दिनों से मिल रही थी जिस पर उन्होंने कोविड केयर सेंटर जा कर वहा काम कर रहे स्टाफ से बात की और उन्हें होनी वाली असुविधाओं का जायजा लिया और कहा कि क्षेत्र में किसी भी स्टाफ व किसी भी मरीज को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

कहना है - 

आज मैने क्षेत्र में कई जगह टीकाकरण एवम कोविड सेंटर का निरीक्षण किया और लोगो का हाल चाल जाना।भालूमाड़ा एसईसीएल अस्पताल में काम कर रहे स्टाफ को कुछ असुविधाएं हो रही थी जिसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा,जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं से जुड़ी किसी भी चीज की कमी नहीं है।

उदय प्रताप सिंह
विधायक प्रतिनिधि,अनूपपुर


कहना है -

आज हमने क्षेत्र के तमाम लोगों से संपर्क किया और उनका हाल जाना साथ ही टीकाकरण केंद्र एवम कोविड सेंटर का निरीक्षण किया है लोगो को जो भी असुविधाएं हो रही है जल्द ही उसका निराकरण किया जायेगा।

सुमन राजू गुप्ता
अध्यक्ष,नपा पसान
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...