कोतमा - ज्ञात हो कि कोतमा विद्युत अनुविभाग अंतर्गत कोतमा विद्युत वितरण केंद्र बिजुरी वितरण केंद्र के आमाडांड 33/11 केवीए उप केंद्र से आए दिन विद्युत की समस्या को लेकर क्षेत्र की जनता द्वारा संपर्क किया जा रहा था जिस को संज्ञान में लेते हुए जिला अनूपपुर ऊर्जा विभाग के सांसद प्रतिनिधि श्री के.के. सोनी द्वारा अपने सभी सहयोगियों व उपभोक्ताओं के साथ कोतमा के सहायक अभियंता श्री राहुल श्रीवास्तव, कनिष्ठ अभियंता श्री विजय कुमार धुर्वे तथा बिजुरी के कनिष्ठ अभियंता श्री प्रिंस वैश्य से मिलकर अति शीघ्र उक्त लाइनों को ठीक कराने का निर्देश दिए, साथ ही कोतमा अनुविभाग ( विद्युत) अंतर्गत कई ऐसे टोला- मजरा या मोहल्ला में अभी भी विद्युतीकरण से वंचित है,जिसे सर्वे व चिन्हित कर उक्त जगहों पर विद्युतीकरण कराए जाने की भी अपील की गई है श्री सोनी के साथ मंडल अध्यक्ष राजनगर ग्रामीण श्री मुरली गौतम जी,अनूपपुर जनपद पंचायत के सांसद प्रतिनिधि श्रीअमृत केवट जी, जगदीश केवट जी, आशीष पयासी जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिव मिश्रा जी, महामंत्री द्वय घनश्याम सिंह जी, ठाकुर प्रभाकर सिंह जी, सिया शरण यादव जी,लालू केवट जी, नागेंद्र सिंह बरगाही जी,मुरत केवट जी एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोतमा क्षेत्र की विद्युत समस्या को लेकर सहायक अभियंता से मिले सांसद प्रतिनिधि
सच से सामना
0