कोतमा - आज मानवाधिकार महिला इकाई एवम प्रदेश युवा सेना दोनो ही संगठनों ने बच्चों को दिवाली पर्व के शुभ अवसर पर खुशियां बांटी और छात्रावास में रहने वाले बच्चो को मिठाई,लाई,बताशा,गर्म कपड़े और पटाखों का वितरण किया गया।अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन की महिला इकाई की जिला अध्यक्ष मीनू तिवारी ने बच्चो को दिवाली पर्व के बारे में बताया कि दिवाली का त्योहार भगवान राम के अयोध्या वापस लौटने को लेकर मनाया जाता है।वही नगर पालिका परिषद पसान के पूर्व अध्यक्ष राम अवध सिंह ने छात्रावास के बच्चो को बताया कि दीपावली का त्योहार सुरक्षित ढंग से बनाना है और कोरोना वायरस के प्रति भी लोगो को जागरूक रहना है अभी कोरोना पूरी तरह से देश से गया नही है इसके साथ बच्चो को दीपावली पर्व की बधाई दी है।और प्रदेश युवा सेना के कार्यकर्ताओ ने भगवान प्रभु श्री राम एवम माता लक्ष्मी के जयकारों के साथ सुरक्षित ढंग से दीपावली का त्योहार मानने की बात कही।जिसमे मुख्य रूप से अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन महिला इकाई की जिलाध्यक्ष मीनू तिवारी,जिला प्रमुख महासचिव रीता सिंह,युवा इकाई के जिला महासचिव हिमांशू पासी,पूर्व पसान नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह एवम प्रदेश युवा सेना के पंकज पांडे,मानवेंद्र मिश्रा,अरविंद मिश्रा,मोनू केवट,श्याम तिवारी,मिथलेश वस्त्राकार एवम समाज सेवक उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन एवम प्रदेश युवा सेना ने बच्चो को बांटी मिठाई एवम गर्म कपड़े
सच से सामना
0